पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा ने 75 वर्ष पूर्ण करने वाले सेवानिवृत्त अधिकारियों का किया सम्मान

0
पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा ने 75 वर्ष पूर्ण करने वाले सेवानिवृत्त अधिकारियों का किया सम्मान

इंदौर पुलिस ऑफिसर्स मेस में 15 मार्च को सेवानिवृत्त राजपत्रित पुलिस अधिकारी संगठन, इंदौर का वार्षिक सम्मेलन पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश श्री कैलाश मकवाणा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। लगभग छह वर्षों के अंतराल के बाद किसी पुलिस महानिदेशक की इस सम्मेलन में उपस्थिति रही। इससे पूर्व अंतिम बार तत्कालीन पुलिस महानिदेशक श्री वी.के. सिंह द्वारा इस कार्यक्रम में सहभागिता की गई थी। समारोह में पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा ने मध्यप्रदेश पुलिस की विभिन्न उपलब्धियों और सफलताओं का उल्लेख करते हुए आगामी समय में होने वाली पुलिस कार्य योजना की जानकारी भी साझा की। जब श्री मकवाणा SP दंतेवाड़ा और SP बस्तर थे, तत्समय श्री दास IG भिलाई जोन पदस्थ थे, श्री मकवाणा ने उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली की तारीफें भी की । श्री मकवाणा ने संगठन के लिए उचित स्थान उपलब्ध कराने के संबंध में मंच पर उपस्थित पुलिस आयुक्त इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह तथा आईजी एसएएफ इंदौर श्री चन्द्रशेखर सोलंकी को त्वरित कार्यवाही के निर्देश भी दिए। वार्षिक सम्मेलन के दौरान पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा ने वर्ष 2025 में अपनी आयु के 75 वर्ष पूर्ण करने

/वाले दो सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पांच सेवानिवृत्त उप पुलिस अधीक्षक तथा पूर्व पुलिस महानिदेशक श्री एन.के. त्रिपाठी को स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। संगठन के अध्यक्ष पूर्व महानिदेशक श्री अनिल कुमार ने पुलिस महानिदेशक श्री मकवाणा के कार्यकाल में नक्सल समस्या के विरुद्ध की गई प्रभावी कार्यवाही के लिए उन्हें बधाई दी। वहीं पूर्व पुलिस महानिदेशक श्री एस.के. दास ने उनके पुलिस सेवा के प्रारंभिक कार्यकाल से जुड़े रोचक संस्मरण साझा किए। उपाध्यक्ष पूर्व अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री मदन राने ने अपने उद्बोधन में सभी अधिकारियों के लिए सीजीएचएस संबंधी सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रयास किए जाने का अनुरोध किया। अन्य वक्ताओं ने अपने उद्बोधनों में पुलिस सेवा से जुड़े अनुभव साझा करते हुए संगठन की गतिविधियों और सेवानिवृत्त अधिकारियों के योगदान पर प्रकाश डाला। संस्था के सचिव श्री गिरीश सुबेदार ने संगठन की गतिविधियों के सुचारू संचालन हेतु संस्था के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराए जाने का निवेदन किया। कार्यक्रम के अंत में द्वितीय उपाध्यक्ष पूर्व अतिरिक्त महानिदेशक श्री डी.एस. सेंगर ने आभार व्यक्त किया। आभार प्रदर्शन के उपरांत उपस्थित सदस्यों के अनुरोध पर मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा ने अपने मधुर स्वर में एक गीत का मुखड़ा गाकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। कार्यक्रम का संचालन संस्था के सचिव पूर्व डीएसपी श्री गिरीश सुबेदार द्वारा किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त राजपत्रित पुलिस अधिकारी एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों