संजीव कुमार शर्मा सहायक संचालक सतपुड़ा टाइगर रिजर्व पचमढ़ी के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति में रेड कार्यवाही- करोड़ो की अवैध संपत्ति का खुलासा##साध्वीग समाचार मप्र भोपाल ##महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्यवाही के अनुक्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में भोपाल संभाग द्वारा आज दिनांक 14-11-26 को श्री वीरेंद्र सिंह उपपुलिस अधीक्षक एवं श्री अजय मिश्रा के नेतृत्व में

0

– संजीव कुमार शर्मा सहायक संचालक सतपुड़ा टाइगर रिजर्व पचमढ़ी के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति में रेड कार्यवाही- करोड़ो की अवैध संपत्ति का खुलासा##साध्वीग समाचार मप्र भोपाल ##महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्यवाही के अनुक्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में भोपाल संभाग द्वारा आज दिनांक 14-11-26 को श्री वीरेंद्र सिंह उपपुलिस अधीक्षक एवं श्री अजय मिश्रा के नेतृत्व में टीमों का गठन कर आरोपी संजीव शर्मा सहायक संचालक सतपुड़ा टाइगर रिजर्व पचमढ़ी के शासकीय आवास एवं ऑफिस तथा जिला छिंदवाड़ा के निजी निवास पर प्रातः सर्च कार्यवाही की गई है।गोपनीय जानकारी प्राप्त हुई कि संजीव कुमार शर्मा सहायक संचालक सतपुड़ा टाइगर रिजर्व पचमढ़ी के द्वारा अपनी पत्नी और अन्य प्राइवेट व्यक्तियों के साथ आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है। जिस पर श्री वीरेंद्र सिंह उपपुलिस अधीक्षक द्वारा प्राथमिक सत्यापन करने पर आय से 228% अधिक संपत्ति संभावित होना पाई गई।संजीव कुमार शर्मा सहायक संचालक सतपुड़ा टाइगर रिजर्व पचमढ़ी की विरुद्ध धारा 13(1) B सहपाठित 13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 संशोधित 2018 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया। तत्पश्चात माननीय न्यायालय से विधिवत सर्च वारंट प्राप्त कर पचमढ़ी जिला नर्मदापुरम स्थिति शासकीय आवास एवं ऑफिस तथा छिंदवाड़ा स्थित निजी निवास पर रेड (छापा)कार्यवाही की गई।कार्यवाही के दौरान संजीव कुमार शर्मा सहायक संचालक सतपुड़ा टाइगर रिजर्व पचमढ़ी के स्थानों से निम्न संपत्ति पाई गई जिसका विवरण इस प्रकार है – *नकद राशि* 2636800/रुपए – *आभूषण* सोना 2.528 किलो ग्राम अनुमानित कीमत तीन करोड़ पचास लाख चांदी 1.656 किलो अनुमानित कीमत 294000##- *वाहन* ## स्कॉर्पियो ,महिंद्रा केयूवी बुलेट एवं स्कूटर अनुमानित कीमत 3120000- *हॉटल एवं रिज़ॉर्ट* ईकोटेल रिज़ॉर्ट लगभग 2 करोड़सेरेनिटी द विला लगभग 1करोड़ – जमीनों के क्रय विक्रय से संबंधित 28 दस्तावेज प्राप्त हुए है तथा होटल एवं रिसॉर्ट का मूल्यांकन करवाया जाएगा। जिसके संबंध में विवेचना में अवैध संपत्ति की राशि बढ़ने की संभावना है।- *घरेलू सामान* लगभग 50 लाखइस प्रकार प्रथमदृष्ट्या

संजीव कुमार शर्मा सहायक संचालक सतपुड़ा टाइगर रिजर्व पचमढ़ी के विरुद्ध *लगभग 7 करोड़ 60 लाख* की संपत्ति प्राप्त हुई है जो आय से *लगभग 560 % अधिक* पाई है।सर्च कार्यवाही की जा रही है *सर्च कार्यवाही श्री वीरेंद्र सिंह उपपुलिस अधीक्षक (सत्यापन कर्ता) एवं श्री अजय मिश्रा उप पुलिस अधीक्षक श्री भैयालाल प्रजापति उप पुलिस अधीक्षक के साथ निरीक्षक रजनी तिवारी निरीक्षक श्री घनश्याम मशकोले निरीक्षक नीतू कुसारिया एवं भोपाल संभाग के प्रधान आरक्षक एवं आरक्षक गण की भूमिका उल्लेखनीय रही।*

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों