सीधी में उप तहसील के बड़े बाबू 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
सीधी जिले के हनुमानगढ़ उप तहसील में पदस्थ बड़े बाबू भूपेंद्र सिंह चौहान को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। लोकायुक्त की टीम ने यह कार्रवाई गुरुवार शाम करीब 4 बजे आरोपी के कार्यालय स्थित चेंबर में की।
जानकारी के अनुसार, आरोपी ने पैतृक जमीन से संबंधित मामला रुकवाने के लिए 15 हजार रुपये की मांग की थी, जिसमें से 10 हजार रुपये लेते समय उसे पकड़ा गया।
स्रोत: अमर उजाला
