भोपाल। राजधानी भोपाल में तकनीक, नवाचार और डिजिटल भविष्य को समर्पित भव्य आयोजन ‘देव फेस्ट 2026’ का आयोजन***

राजधानी में भव्यता के साथ संपन्न हुआ देव फेस्ट भोपाल 2026’-देशभर से जुटे डेवलपर्स, विद्यार्थी और टेक्नोलॉजी विशेषज्ञभोपाल। राजधानी भोपाल में तकनीक, नवाचार और डिजिटल भविष्य को समर्पित भव्य आयोजन ‘देव फेस्ट 2026’ का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कुशाभाऊ फिक्रे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था।गूगल डेवलपमेंट ग्रुप (जीडीए) कुंड भोपाल द्वारा आयोजित यह एक दिवसीय टेक्नोलॉजी कॉन्फ्रेंस कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर (मिंटो हॉल), भोपाल में आयोजित की गई। इस आयोजन में देशभर से डेवलपर्स, इंजीनियरिंग विद्यार्थी, स्टार्टअप फाउंडर्स, टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ और क्रिएटर्स ने सहभागिता की।गूगल डेवलपमेंट ग्रुप पिछले पांच वर्षों से भोपाल में टेक्नोलॉजी कम्युनिटी को मजबूत करने, युवाओं को नई तकनीकों से जोड़ने और डेवलपर्स को सीखने एवं आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। देव फेस्ट भोपाल 2026 इसी पांच वर्षीय सामुदायिक यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव रहा। इसके अंतर्गत पिछले तीन महीनों से ‘रोड टू देव फेस्ट’ पहल के माध्यम से विभिन्न तकनीकी गतिविधियां, कम्युनिटी कार्यक्रम, वर्कशॉप और लर्निंग सेशन आयोजित किए गए।इस वर्ष फेस्ट का मुख्य केंद्र आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस गूगल कोल्ड फ्री बेस्ट वेब डेवलपमेंट देव फेस्ट और एक आई जैसी आधुनिक तकनीकें रहीं। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को उद्योग विशेषज्ञों से सीधे सीखने, वास्तविक तकनीकी समस्याओं को समझने और भविष्य की तकनीकों पर व्यावहारिक जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिला। कार्यक्रम में मुख्य कॉन्फ्रेंस ट्रैक के साथ-साथ विशेष वर्कशॉप ट्रैक भी आयोजित किया गया।देशभर के विशेषज्ञों ने साझा किए तकनीकी अनुभव-कार्यक्रम में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों और तकनीकी संस्थानों से जुड़े विशेषज्ञों ने अपने अनुभव और ज्ञान साझा किए। इनमें सुकृति रवि हम सॉफ्टवेयर इजीनियर एवं गूगल डेवलपमेंट एक्सपर्ट हेमंत गुप्ता सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर अगोड़ा गौरव घई फाउंडर एवं सीटीओ ऑन रोड मैप भविष्या पंडित एआई इनोवेशन लीड, गूगल डेवलपर एक्सपर्ट राकेश महाजन मेंबर ऑफ टेक्निकल स्टाफ नेल्सन तथा अन्य शर्मा प्रोग्राम मैनेजर गूगल कोल्ड प्रमुख रहे। इसके अतिरिक्त वर्कशॉप ट्रैक में नीला शाह डेवलोपर एडवोकेट स्टेक जेन एवं एजोप जोसेफ सॉफ्टवेयर इजीनियर सहित अनेक प्रतिभागियों ने भाग लिया।-सरकारी प्रतिनिधियों और उद्योग विशेषज्ञों के साथ हुई विशेष पैनल चर्चा-पैनल चर्चा में मध्य प्रदेश में आईटी सेक्टर के विकास, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, स्टार्टअप इकोसिस्टम, सरकारी नीतियों, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। चर्चा का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को स्थानीय स्तर पर बेहतर तकनीकी अवसर उपलब्ध कराने और भोपाल को एक मजबूत टेक्नोलॉजी हब के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर प्रकाश डालना रहा।युवाओं को मिला सीखने, नेटवर्किंग और करियर के अवसरों से जुड़ने का मंच है। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल तकनीकी जानकारियों का आदान-प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों और युवा डेवलपर्स को वास्तविक उद्योग की आवश्यकताओं से जोड़ना, नवाचार को प्रोत्साहित करना और भोपाल को देश के उभरते टेक्नोलॉजी एवं स्टार्टअप केंद्रों में स्थापित करने की दिशा में योगदान देना रहा। कार्यक्रम में तकनीकी सत्रों, इंटरैक्टिव वर्कशॉप, पैनल चर्चा और नेटवर्किंग गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों को विशेषज्ञों के साथ संवाद करने का अवसर प्राप्त हुआ।
