भाजपा ने पीसी शर्मा के खिलाफ साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई

0
भाजपा ने पीसी शर्मा के खिलाफ साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई

प्रतीकात्मक चित्र: dalbera / flickr, CC BY 2.0

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को भोपाल के साइबर क्राइम थाने में कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा का आरोप है कि शर्मा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के भाषण का एडिटेड वीडियो अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट किया, जिससे भ्रम फैलाया गया। भाजपा प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शिकायत सौंपी और आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की।

शिकायत के साथ भाजपा ने नितिन नवीन के मूल वीडियो को प्रमाण के रूप में प्रस्तुत किया है। आरोप है कि मूल वीडियो में छेड़छाड़ कर ऐसे भ्रामक वक्तव्य जोड़े गए जिससे बयान का गलत अर्थ निकले। भाजपा नेताओं का कहना है कि कांग्रेस नेता ने जानबूझकर दुष्प्रचार करने, राष्ट्रीय अध्यक्ष और पार्टी कार्यकर्ताओं की छवि धूमिल करने तथा जनता के मन में सरकार के प्रति अविश्वास पैदा करने की नीयत से यह कृत्य किया।

राहुल कोठारी ने कहा कि कांग्रेस कूटरचित वीडियो प्रसारित कर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की बात को जनता विश्वास के साथ सुनती है। इस तरह के फर्जी वीडियो से कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं और समाज में भ्रम फैलने की आशंका है। उन्होंने इस षड्यंत्र में शामिल कांग्रेस से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच की मांग भी की।

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने इस कृत्य को गंभीर अपराध बताते हुए पुलिस से आईटी एक्ट की धारा 66-सी, 66-डी, 67/67-ए तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 336, 336(4), 340, 352, 353 और 61 के तहत एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायत के दौरान भाजपा के कानूनी एवं विधिक कार्य विभाग के प्रदेश संयोजक सतीश शर्मा, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक अशोक विश्वकर्मा, जिला महामंत्री चेतन भार्गव, प्रदीप शेखावत और युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अजय पाटीदार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

जिस वीडियो को भाजपा ने एडिटेड बताया है, उसमें नितिन नवीन एससीओ समिट में पाकिस्तान को बुलाने, चीन के साथ हुए समझौते और तेजस मार्क-1ए विमान को लेकर बयान देते सुनाई दे रहे हैं। वीडियो में वे कहते हैं कि भारत ने पाकिस्तान को एससीओ समिट में खुद नहीं बुलाया, बल्कि चीन का दबाव है। उन्होंने तेजस मार्क-1ए के इंजन को लेकर भी टिप्पणी की है।

स्रोत: दैनिक भास्कर भोपाल

प्रतीकात्मक चित्र: dalbera / flickr, CC BY 2.0

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *