भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 6-2 से हराया, वर्ल्ड रैंकिंग में पांचवें स्थान पर पहुंची

0
भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 6-2 से हराया, वर्ल्ड रैंकिंग में पांचवें स्थान पर पहुंची

प्रतीकात्मक चित्र: Luis Oviedo Ortiz / विकिमीडिया कॉमन्स, CC BY-SA 2.0

महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में मंगलवार को भारत ने चीन को 6-2 से हरा दिया। यह भारतीय टीम की टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत है। टीम 12 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है।

इस जीत के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम वर्ल्ड रैंकिंग में पांचवें नंबर पर पहुंच गई है, जो उसकी अब तक की सर्वोच्च रैंकिंग है। इससे पहले भारत ने 2022 में छठी रैंकिंग हासिल की थी।

भारत ने शुरुआत से आक्रामक खेल दिखाया और पहले क्वार्टर में तीन गोल कर बढ़त बना ली। दीपिका ने पहले मिनट (00:59), छठे मिनट (05:59) और 13वें मिनट (13:09) में गोल किए। लालरेमसियामी ने 18वें मिनट (18:50) और नेहा ने 21वें मिनट (21:21) में गोल कर स्कोर 5-1 कर दिया।

तीसरे क्वार्टर में रानी साक्षी ने 37वें मिनट (37:28) में छठा गोल किया। चीन की ओर से फेंग किंगमियाओ ने 14वें मिनट और चेन टोंग ने 33वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक से गोल किए। आखिरी क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ और भारत ने मुकाबला 6-2 से जीत लिया।

बरखेड़ा नाथू स्टेडियम में खेले गए अन्य मैचों में कोरिया ने थाईलैंड को 1-0 से और जापान ने मलेशिया को 3-1 से हराया। जापान की भी यह लगातार चौथी जीत है।

स्रोत: दैनिक भास्कर भोपाल

प्रतीकात्मक चित्र: Luis Oviedo Ortiz / विकिमीडिया कॉमन्स, CC BY-SA 2.0

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *