उमरिया: मानपुर की छह जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता का अनिश्चितकालीन सत्याग्रह जारी

0
उमरिया: मानपुर की छह जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता का अनिश्चितकालीन सत्याग्रह जारी

प्रतीकात्मक चित्र: Yann ( talk ) / विकिमीडिया कॉमन्स, CC BY-SA 4.0

उमरिया जिले के मानपुर नगर में छह प्रमुख जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता रवि सेन ने अनिश्चितकालीन धरना सत्याग्रह शुरू किया है। मंगलवार को यह आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा। धरना गांधी प्रतिमा और पुराने पंचायत भवन के समीप दिया जा रहा है।

आंदोलन में नगर की छह प्रमुख मांगें उठाई गई हैं। इनमें अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी की समुचित व्यवस्था के साथ निस्तार डिपो की स्थापना, बंदरों के आतंक से निजात, जर्जर और आवश्यक सड़कों का निर्माण, पुलिया निर्माण तथा स्थायी बस स्टैंड की व्यवस्था सहित अन्य जनहित के मुद्दे शामिल हैं।

रवि सेन का कहना है कि नगर की इन समस्याओं को पहले भी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के सामने कई बार रखा गया, लेकिन समाधान नहीं हुआ। इसी कारण उन्हें गांधीवादी तरीके से धरने पर बैठने का निर्णय लेना पड़ा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल के खिलाफ नहीं, बल्कि मानपुर के विकास और नगरवासियों के अधिकारों से जुड़ा है।

धरने के दूसरे दिन नगरवासियों की सहभागिता और समर्थन बढ़ता दिखा, जिससे आंदोलन का दायरा भी बढ़ा है। रवि सेन ने कहा कि जब तक मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक शांतिपूर्ण धरना सत्याग्रह जारी रहेगा।

स्रोत: अमर उजाला

प्रतीकात्मक चित्र: Yann ( talk ) / विकिमीडिया कॉमन्स, CC BY-SA 4.0

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *