छिंदवाड़ा में पेयजल सुधार को 58.79 करोड़ की मंजूरी
छिंदवाड़ा नगर निगम की एमआईसी बैठक में पेयजल व्यवस्था के लिए 58.79 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई। इसके तहत माचागोरा से कुलबहरा तक नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी और 75 नए नलकूप खोदे जाएंगे।
बैठक में ट्रांसपोर्ट नगर, आधुनिक पालिका बाजार, आवास योजना और शहर के प्रमुख मार्गों के नामकरण से जुड़े प्रस्ताव भी पारित हुए।
स्रोत: अमर उजाला
