जनगणना के दौरान जन्म-मृत्यु का भी रखा जाएगा रिकॉर्ड, 1-7 मार्च तक विशेष अभियान

0
जनगणना के दौरान जन्म-मृत्यु का भी रखा जाएगा रिकॉर्ड, 1-7 मार्च तक विशेष अभियान

<a href="https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Tundla_block_Garhi_Bhopal.png" target="_blank" rel="noopener nofollow">प्रतीकात्मक चित्र: 3 kids in a trenchcoat / विकिमीडिया कॉमन्स, CC0</a>

अगले साल होने वाली डिजिटल जनगणना के दौरान 25 जनवरी से 28 फरवरी के बीच हुए जन्म और मृत्यु का रिकॉर्ड भी सरकार जुटाएगी। इसके लिए जनगणना अवधि समाप्त होने के बाद एक सप्ताह का विशेष अभियान चलाया जाएगा। प्रदेश जनगणना कार्यालय के निर्देश पर प्रगणक और सुपरवाइजर पहले से सर्वे किए गए घरों में दोबारा जाएंगे।

मध्य प्रदेश के जनगणना निदेशक संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि प्रगणक 1 से 7 मार्च के बीच यह काम करेंगे। फील्ड में जाने से पहले उन्हें निर्देश दिए जाएंगे कि जनगणना अवधि में जिन लोगों की मृत्यु हुई है और जिन बच्चों का जन्म हुआ है, उनकी भी गणना करनी है। 7 मार्च की रात 12 बजे तक यह जानकारी प्रदेश जनगणना कार्यालय से केंद्रीय जनगणना निदेशालय को भेज दी जाएगी।

इसके बाद यह डेटा प्रदेश कार्यालय को भी दिखाई नहीं देगा। फाइनल डेटा कम्पाइल होने के बाद ही जानकारी सामने आ पाएगी। फिलहाल प्रशासन अकादमी में मास्टर ट्रेनर्स प्रदेश के सभी जिलों के चुनिंदा अधिकारियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। इसका दूसरा चरण इसी महीने के अंतिम सप्ताह में होगा। प्रशिक्षण में टीचर्स, प्रोफेसर्स और अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं।

इसके बाद मास्टर ट्रेनर्स और जनगणना कार्यालय के अधिकारियों की टीम जिलों में जाकर कर्मचारियों को प्रशिक्षण देगी। इसमें जनगणना करने के तरीके और पूछे जाने वाले सवालों की जानकारी दी जाएगी। जनगणना के लिए प्रदेशभर में करीब 1.80 लाख अधिकारी-कर्मचारियों की टीम तैनात की जा रही है, जिनमें करीब डेढ़ लाख प्रगणक होंगे।

हर प्रगणक को अधिकतम 800 घरों की जनगणना की जिम्मेदारी दी जाएगी। अगर किसी पंचायत, गांव या कॉलोनी में परिवारों और नागरिकों की संख्या अधिक है, तो वहां एक से अधिक प्रगणक नियुक्त किए जाएंगे और घरों की संख्या उनके बीच बांट दी जाएगी। किसी कॉलोनी या मल्टीस्टोरी में 2 हजार या ढाई हजार लोग रहते हैं, तो वहां भी 800 घरों की संख्या के हिसाब से ही प्रगणक तैनात किए जाएंगे।

स्रोत: दैनिक भास्कर भोपाल

प्रतीकात्मक चित्र: 3 kids in a trenchcoat / विकिमीडिया कॉमन्स, CC0

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *