सीहोर में तिहरे हत्याकांड का 36 घंटे में खुलासा, दो गिरफ्तार
सीहोर के बुधनी में हुए तिहरे हत्याकांड का पुलिस ने 36 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार, करीब दो लाख रुपये की उधारी और बढ़ते ब्याज से छुटकारा पाने के लिए दो आरोपियों ने राकेश मीणा, उनकी पत्नी और उनके बेटे की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
स्रोत: अमर उजाला
