भोपाल के 50 इलाकों में रविवार को बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य से प्रभावित रहेगी सप्लाई

0
भोपाल के 50 इलाकों में रविवार को बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य से प्रभावित रहेगी सप्लाई

<a href="https://commons.wikimedia.org/w/index.php?curid=15189051" target="_blank" rel="noopener nofollow">प्रतीकात्मक चित्र: AlexR.L. / wikimedia, CC BY-SA 3.0</a>

भोपाल शहर के करीब 50 इलाकों में रविवार को बिजली कटौती होगी। बिजली कंपनी इन क्षेत्रों में मेंटेनेंस का काम करेगी, जिसके चलते बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। कटौती की अवधि 2 से 7 घंटे तक रहेगी।

प्रभावित इलाकों में बर्रई, गांधी नगर, प्रोफेसर कॉलोनी, सेमरा, दामखेड़ा, न्यू सुभाष नगर, पंजाबी बाग, ऐशबाग, अमलतास कॉलोनी और अशोक नगर समेत कई बड़े क्षेत्र शामिल हैं। रहवासियों को सलाह दी गई है कि वे बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटा लें, ताकि उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।

सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक रीगल होम्स, बंगाल कॉलोनी, पूर्वांचल फेस-2, शिवलोक फेस-6, श्रीराम परिसर एवं आसपास के इलाकों में बिजली नहीं रहेगी। सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बसंत नगर, प्रताप नगर, गांधी नगर, प्रोफेसर कॉलोनी, धोबी घाट, आकाशवाणी कॉलोनी, आहाता रुस्तम खां, ओल्ड पीएचक्यू, रुस्तम परिसर एवं आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे।

सुबह 10 से शाम 4 बजे तक सेमरा, खेजड़ा, भानपुर, कोलुआ, दामखेड़ा, खुशीपुरा, चंबल कॉलोनी, बिजली नगर कॉलोनी, गोविंद गार्डन कॉलोनी, न्यू सुभाष नगर, अर्जुन नगर, अशोक नगर, पंजाबी बाग, गुरुनानक पुरा, बाग फरहत अफजा, ऐशबाग, जनता क्वार्टर एवं आसपास के इलाकों में सप्लाई बंद रहेगी। सुबह 10 से शाम 5 बजे तक जाट एरिया, सत्यम नगर, मथाई नगर, नंदा नगर, छावनी रोड, फकीरपुरा, आजाद मार्केट, जुमेराती, गुर्जरपुरा एवं आसपास के क्षेत्रों में बिजली कटौती होगी।

सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक वाल्मी, यशोदा विहार, श्रीकृष्णा फ्रेंड्स कॉलोनी, अमलतास फेस-3 एवं आसपास के इलाके प्रभावित रहेंगे। सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक बर्रई, कस्तूरी होम्स, फेलीसिटी एवं आसपास के क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी।

स्रोत: दैनिक भास्कर भोपाल

प्रतीकात्मक चित्र: AlexR.L. / wikimedia, CC BY-SA 3.0

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *