भोपाल में अतिक्रमण हटाने पर हंगामा, महिला गिरी; कमिश्नर ने बोट क्लब में काटा स्पॉट फाइन

0
भोपाल में अतिक्रमण हटाने पर हंगामा, महिला गिरी; कमिश्नर ने बोट क्लब में काटा स्पॉट फाइन

<a href="https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Taj_Mahal_Bhopal_City_ViewS-MP-31_(75).jpg" target="_blank" rel="noopener nofollow">प्रतीकात्मक चित्र: Suyash Dwivedi / विकिमीडिया कॉमन्स, CC BY-SA 4.0</a>

भोपाल के जवाहर चौक में शनिवार दोपहर नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची, जहां सब्जी के ठेले आधी सड़क तक लगे हुए थे। जैसे ही टीम ने ठेले हटाने शुरू किए, दुकानदारों के साथ नोकझोंक और खींचतान होने लगी। इस दौरान एक बुजुर्ग महिला नीचे गिर गईं, जिसके बाद दुकानदारों ने हंगामा कर दिया।

अतिक्रमण प्रभारी शैलेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि कई दुकानदारों ने जबरदस्ती अपने ठेले छीनकर ले गए और टीम के कर्मचारियों को गालियां भी दीं। हंगामे के बावजूद नगर निगम ने कार्रवाई जारी रखी और करीब दो घंटे में यहां से दो ट्रक सामान जब्त किया गया। शाम तक कार्रवाई चलती रही।

रात में निगम कमिश्नर रामप्रकाश अहिरवार अतिक्रमण का जायजा लेने बोट क्लब पहुंचे, जिसके बाद वहां से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। सांयकालीन अतिक्रमण निरोधक दस्ता प्रभारी नासिर खान ने बताया कि यहां से ठेले, कुर्सियां, पन्नी आदि जब्त की गईं। फुटपाथ पर अलाव जलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई और 200 रुपए का स्पॉट फाइन किया गया।

बोट क्लब से अस्थायी छप्पर, अवैध रूप से बने चबूतरे, नाली पर रखी फर्शियां, आवागमन में बाधक वाहन, सड़क पर रखी सेंटिंग प्लेट, लकड़ी, गाड़ियां और बैरिकेड्स हटाए गए। इसके अलावा फुटपाथ पर लगी सब्जी और कपड़ों की दुकानें, दुकानों के बाहर रखा सामान, ठेले, गुमठियां, पान पार्लर, काउंटर, बोर्ड, स्टूल, कुर्सी और टेबल भी हटाए गए।

शनिवार को नगर निगम की टीम ने बोट क्लब, वल्लभ भवन, नेहरू नगर चौराहा, भीम नगर, एमपी नगर जोन-1, जिंसी चौराहा, काली जी का मंदिर और पुल पातरा में कार्रवाई की। इसी तरह गिन्नौरी, बरखेड़ा पठानी, यूनानी शफाखाना, पीर गेट चौकी, जामा मस्जिद, अशोका गार्डन दशहरा मैदान, अशोका गार्डन टंकी के पास, परिहार चौराहा, बाग दिलकुशा, सोनागिरी, गांधीनगर नाका, बस स्टॉप, गोंदरमऊ, बंजारी बस्ती, अब्बास नगर, लालघाटी और बैरागढ़ समेत कई इलाकों में भी अतिक्रमण हटाया गया। कमिश्नर ने बताया कि बोट क्लब को संवारा जाएगा और शहर के अन्य स्थानों पर पेंटिंग और रंगाई-पुताई जैसे काम होंगे, ताकि राजधानी साफ-सुथरी और सुंदर दिखे।

स्रोत: दैनिक भास्कर भोपाल

प्रतीकात्मक चित्र: Suyash Dwivedi / विकिमीडिया कॉमन्स, CC BY-SA 4.0

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *