भोपाल में DevFest-2026: 500 से अधिक टेक एक्सपर्ट्स और डेवलपर्स जुटे, AI और क्लाउड कंप्यूटिंग पर मंथन

0
भोपाल में DevFest-2026: 500 से अधिक टेक एक्सपर्ट्स और डेवलपर्स जुटे, AI और क्लाउड कंप्यूटिंग पर मंथन

<a href="https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Wikimedia%2BLibraries_International_Convention_2025_-051.jpg" target="_blank" rel="noopener nofollow">प्रतीकात्मक चित्र: Shreya.Bhopal / विकिमीडिया कॉमन्स, CC BY-SA 4.0</a>

भोपाल में रविवार को गूगल डेवलपर ग्रुप्स (GDG) क्लाउड भोपाल की ओर से कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में DevFest-2026 का आयोजन किया गया। इस टेक इवेंट में 500 से ज्यादा प्रतिभागी शामिल हुए, जिनमें विद्यार्थी, सॉफ्टवेयर डेवलपर्स, टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट्स और स्टार्टअप से जुड़े लोग शामिल थे।

कार्यक्रम में 9 वक्ताओं ने अलग-अलग तकनीकी विषयों पर अपने अनुभव साझा किए। कुल 6 मुख्य हॉल सेशन और 3 वर्कशॉप आयोजित की गईं, जिनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्लाउड कंप्यूटिंग, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और आधुनिक तकनीकों से जुड़े विषय शामिल रहे।

सेशन में भविष्य पंडित ने स्केलेबल AI सिस्टम पर चर्चा की, जबकि प्रेक्षा महाजन ने प्रोडक्शन-ग्रेड डेटा क्वालिटी फ्रेमवर्क पर बात की। हेमंत गुप्ता ने AI एजेंट्स पर सेशन लिया और अनन्या शर्मा ने गूगल क्लाउड एवं स्केलिंग टेक्नोलॉजी पर जानकारी दी। सृष्टि राघभोगे ने फायरबेस AI और जेमिनी के साथ AI स्किल्स को बेहतर बनाने पर चर्चा की।

गौरव घई ने AI एजेंट्स और रियल-वर्ल्ड स्टार्टअप अनुभव साझा किए। नील शाह ने AI एजेंट्स, ADK, क्लाउड रन और क्लाउड ट्रेस पर वर्कशॉप ली, जबकि अजो जोसेफ ने ADK और एजेंट टू एजेंट (A2A) SDK के जरिए रिमोट एजेंट्स को जोड़ने की जानकारी दी। अंकुर प्रजापति ने जेमिनी, फ्लो और ओम्नी की मदद से कंटेंट तैयार करने और ऑटोमेट करने पर वर्कशॉप आयोजित की।

आयोजकों के अनुसार, भोपाल में DevFest का आयोजन वर्ष 2021 से किया जा रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं को इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स से जोड़ना, नई तकनीकों से परिचित कराना और भोपाल की टेक्नोलॉजी एवं डेवलपर कम्युनिटी को मजबूत बनाना है।

स्रोत: दैनिक भास्कर भोपाल

प्रतीकात्मक चित्र: Shreya.Bhopal / विकिमीडिया कॉमन्स, CC BY-SA 4.0

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों