भोपाल में 21 जैन संतों का पिच्छिका परिवर्तन समारोह, हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर ने कहा- टीम की टी-शर्ट पर ‘भारत’ लिखवाने का प्रयास करेंगे

0
भोपाल में 21 जैन संतों का पिच्छिका परिवर्तन समारोह, हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर ने कहा- टीम की टी-शर्ट पर 'भारत' लिखवाने का

<a href="https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Jain_monk_preached_to_the_people_of_Rome.png" target="_blank" rel="noopener nofollow">प्रतीकात्मक चित्र: अज्ञात / विकिमीडिया कॉमन्स, CC BY-SA 4.0</a>

राजधानी भोपाल में रविवार को 21 जैन संतों के पिच्छिका परिवर्तन समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं शामिल हुए। आचार्य समय सागर महाराज सहित 21 संतों की पिच्छिका बदली गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने आचार्य विद्यासागर महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की।

समारोह में आचार्य समय सागर महाराज को नई पिच्छिका ऋषभ, मनीष, निमिषा और प्रगति परिवार ने भेंट की, जबकि उनकी पुरानी पिच्छिका आरके अभिराज और अपर्णा एडवोकेट परिवार को मिली। अन्य संतों को भी नई पिच्छिकाएं दी गईं। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर, एम्स के निदेशक, आईएएस शोभित-मोना जैन, सुधीर-रश्मि जैनाविन, राकेश-रॉबिन और ओएसडी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

टोक्यो और पेरिस ओलिंपिक में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके विवेक सागर ने आचार्य समय सागर महाराज से आशीर्वाद लिया और कहा कि वे प्रयास करेंगे कि भारतीय टीम की टी-शर्ट पर इंडिया की जगह भारत लिखा जाए। इस पर आचार्य श्री ने कहा कि अहिंसा के लिए सब कुछ न्योछावर करने को तैयार रहना चाहिए और देव, शास्त्र एवं गुरु के प्रति समर्पण से कर्मों की निर्जरा होती है। उन्होंने यह भी कहा कि मोक्ष का मार्ग सामूहिक नहीं, बल्कि एकाकी है।

कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि पलासी मंदिर में 25 से 30 नवंबर तक पंचकल्याणक महोत्सव आयोजित होगा, जिसमें सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य डॉ. देवांश जैन, डॉ. हर्षिता और कु. निध्यती जैन परिवार को प्राप्त हुआ है। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई और भोपाल की मंदिर समितियों तथा पाठशाला परिवार की ओर से जैन दर्शन और आचार्य श्री के संदेशों पर आधारित नृत्य-नाटिका एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।

समिति अध्यक्ष पंकज सुपारी ने चातुर्मास के दौरान सहयोग के लिए आभार जताया और आयोजन में हुई गलतियों के लिए क्षमा मांगी। स्वागत अध्यक्ष अखिलेंद्र जैन, विनोद चौधरी और अनुपम ने बताया कि 27 नवंबर को आचार्य विद्यासागर महाराज की स्मृति में डाक टिकट जारी किया जाएगा, जिसके कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

स्रोत: दैनिक भास्कर भोपाल

प्रतीकात्मक चित्र: अज्ञात / विकिमीडिया कॉमन्स, CC BY-SA 4.0

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों