पुरानी पेंशन बहाली के लिए आर-पार के मूड में कर्मचारी, सरवर में NMOPS ने बनाई आगामी आंदोलन की रणनीति

0

पुरानी पेंशन बहाली के लिए आर-पार के मूड में कर्मचारी, सरवर में NMOPS ने बनाई आगामी आंदोलन की रणनीति

तरावली देवी प्रांगण में जुटे शिक्षक और कर्मचारी; गूंजा नारा— “एक ही मांग, ओल्ड पेंशन”

भोपाल (सरवर), 22 नवंबर 2026। पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों का आंदोलन अब ग्रामीण स्तर पर तेज होने लगा है। इसी कड़ी में रविवार को नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (NMOPS), जिला भोपाल की एक अहम बैठक ग्राम सरवर स्थित प्रसिद्ध तरावली देवी माता प्रांगण में आयोजित की गई।

जिला कार्यवाहक अध्यक्ष माखन सिंह परमार के नेतृत्व में हुई इस बैठक में संगठन विस्तार और आगामी चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा पर विस्तार से मंथन किया गया। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का संवैधानिक अधिकार और बुढ़ापे का एकमात्र सहारा है। इसे वापस पाने के लिए संगठन को गांव-गांव और ब्लॉक स्तर तक मजबूत किया जाएगा।

इन पदाधिकारियों की रही प्रमुख मौजूदगी
बैठक में प्रांतीय कोषाध्यक्ष एवं भोपाल जिला अध्यक्ष सुरसरि प्रसाद पटेल, प्रांतीय सचिव उदय सिंह मालवीय और NPS पदाधिकारी शिव कुमार गोपनीय विशेष रूप से उपस्थित रहे। पदाधिकारियों के आह्वान पर सभागार में मौजूद सभी शिक्षकों और कर्मचारियों ने हाथ उठाकर “एक ही मांग, ओल्ड पेंशन” का नारा बुलंद किया और आगामी हर संघर्ष में एकजुट रहने का संकल्प लिया

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *