कर्मचारी कल्याण समिति अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा
<a href="https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Karumba%27s_House_-_group_albumen_photograph_of_tribal_women_-_probably_from_Madhya_Pradesh_in_1862.jpg" target="_blank" rel="noopener nofollow">प्रतीकात्मक चित्र: Unknown author Unknown author / विकिमीडिया कॉमन्स, Public domain</a>
मध्य प्रदेश कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। मोहन यादव सरकार में मंत्री का दर्जा पाने वाले वे दूसरे नेता हैं।
इससे पहले राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिल चुका है। हालांकि राज्य वित्त आयोग की संवैधानिक व्यवस्था के तहत नियुक्ति के साथ ही कैबिनेट मंत्री का दर्जा देने का प्रावधान है।
मोहन यादव सरकार में निगम, मंडल बोर्ड और प्राधिकरणों के अध्यक्षों तथा उपाध्यक्षों को इस बार मंत्री का दर्जा नहीं दिया गया है। इन पदों पर कई नेताओं की नियुक्तियां की गई हैं, लेकिन उन्हें मंत्री रैंक का स्टेटस नहीं मिला।
राज्य में विभिन्न आयोगों और बोर्डों के अध्यक्षों की सूची में रमेश चंद्र शर्मा का नाम भी शामिल है। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण समिति में रमेश चंद्र शर्मा अध्यक्ष हैं।
स्रोत: दैनिक भास्कर भोपाल
प्रतीकात्मक चित्र: Unknown author Unknown author / विकिमीडिया कॉमन्स, Public domain
