मास्टर प्लान सुनवाई में रिटायर्ड IAS की तबीयत बिगड़ी, SDM ने अस्पताल पहुंचाया

0
मास्टर प्लान सुनवाई में रिटायर्ड IAS की तबीयत बिगड़ी, SDM ने अस्पताल पहुंचाया

<a href="https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Stamp_of_Brazil_-_1954_-_Colnect_960131_-_Sao_Paulo_and_Arms.jpeg" target="_blank" rel="noopener nofollow">प्रतीकात्मक चित्र: Post of Brazil / विकिमीडिया कॉमन्स, Public domain</a>

भोपाल मास्टर प्लान के ड्राफ्ट पर सोमवार को सुनवाई हुई। शाम 5 बजे रिटायर्ड IAS जीपी श्रीवास्तव सुनवाई में पहुंचे थे। इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। हुजूर SDM विनोद सोनकिया ने अपनी गाड़ी से उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

SDM सोनकिया ने बताया कि श्रीवास्तव ड्राफ्ट पर लगाई गई आपत्ति की सुनवाई में आए थे। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अपनी गाड़ी से बंसल हॉस्पिटल ले जाया गया।

दो दिन की छुट्टी के बाद सुनवाई हुई। T&CP, जिला प्रशासन और एक्सपर्ट आपत्तियां सुन रहे हैं। लैंड यूज में बदलाव, कैचमेंट एरिया और घनी आबादी के बीच चौड़ी सड़कों को लेकर लोग आपत्ति जता रहे हैं।

16 नवंबर से शुरू हुई सुनवाई 20 नवंबर तक चली। 10 दिसंबर तक ऑनलाइन और ऑफलाइन आपत्तियां सुनी जाएंगी। कुल 13,400 से ज्यादा आपत्तियों पर सुनवाई होनी है, फिलहाल आधी आपत्तियां भी नहीं सुनी जा सकीं।

मिसरोद गांव के बीच से 45 मीटर चौड़ी सड़क निकालने का विरोध हो रहा है। लैंड यूज और अवैध निर्माण जैसे मामले बड़े मुद्दे बने हुए हैं।

स्रोत: दैनिक भास्कर भोपाल

प्रतीकात्मक चित्र: Post of Brazil / विकिमीडिया कॉमन्स, Public domain

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *