MP में एक IPS सहित 25 DSP के तबादले, भोपाल के साइबर ACP इंदौर भेजे गए
<a href="https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Hrishikesh_Shukla_DGP_MP_Police_04.jpg" target="_blank" rel="noopener nofollow">प्रतीकात्मक चित्र: Shreya Dwivedi / विकिमीडिया कॉमन्स, CC BY-SA 4.0</a>
मध्य प्रदेश शासन ने सोमवार देर रात 26 पुलिस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। जारी आदेश में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के एक अधिकारी और राज्य पुलिस सेवा (SPS) के 25 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक नई पदस्थापना दी गई है।
इस फेरबदल में भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, रीवा और नरसिंहपुर समेत कई जिलों के एसडीओपी, सीएसपी और डीएसपी स्तर के अधिकारी प्रभावित हुए हैं। भोपाल के साइबर ACP सुजीत तिवारी को इंदौर भेजा गया है।
नरसिंहपुर जिले के अंतर्गत गाडरवारा एसडीओपी शुभम सिंह ठाकुर (भा.पु.से.) को अब गोटेगांव का नया एसडीओपी बनाया गया है। वहीं, मंडला जिले के शाहपुर में पदस्थ एसडीओपी अजय तिवारी को गाडरवारा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आईपीएस शुभम सिंह ठाकुर को नरसिंहपुर जिले के भीतर ही ट्रांसफर किया गया है। उन्हें एसडीओपी गाडरवारा से अब गोटेगांव का एसडीओपी बनाया गया है।
स्रोत: दैनिक भास्कर भोपाल
प्रतीकात्मक चित्र: Shreya Dwivedi / विकिमीडिया कॉमन्स, CC BY-SA 4.0
