सुप्रीम कोर्ट ने अवैध निर्माण पर नगर निकायों की भूमिका पर सख्त सवाल उठाए

0
सुप्रीम कोर्ट ने अवैध निर्माण पर नगर निकायों की भूमिका पर सख्त सवाल उठाए

<a href="https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Iln1868leftmax.jpg" target="_blank" rel="noopener nofollow">प्रतीकात्मक चित्र: Illustrated London News / विकिमीडिया कॉमन्स, Public domain</a>

सुप्रीम कोर्ट ने देशभर में बिल्डिंग नियमों के उल्लंघन और इसमें नगर निकायों की भूमिका पर सख्त टिप्पणी की है। जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस संजीव सचदेवा की बेंच ने कहा कि कई जगह अधिकारी नियम तोड़ने वालों के साथ मिले हुए हैं।

कोर्ट ने सवाल उठाया कि आवासीय इलाकों में होटल, गेमिंग पार्लर, सॉफ्टवेयर कंपनियों और रेस्टोरेंट को मंजूरी कौन दे रहा है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पूछा कि बिल्डिंग प्लान पास कराने, निर्माण के दौरान निरीक्षण से बचने और तोड़फोड़ रुकवाने तक किस स्तर पर कितनी कीमत चुकाई जाती है। कोर्ट ने कहा कि कई बार निरीक्षण तब होते हैं, जब इमारतें बन चुकी होती हैं और नियमों का उल्लंघन हो चुका होता है।

भोपाल में याचिकाकर्ताओं के वकील विवेक त्रिपाठी के मुताबिक, सोमवार को नगर निगम ने सीलिंग की कार्रवाई से जुड़ी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में पेश की। स्थानीय रहवासियों ने इस रिपोर्ट पर आपत्ति जताई और कार्रवाई में चुनिंदा लोगों को राहत देने का आरोप लगाया। रहवासियों का कहना है कि कुछ परिसरों को सील करने के बाद दोबारा खोल दिया गया और वे मामले में जबलपुर हाईकोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं।

विवेक त्रिपाठी के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई 6 जनवरी 2027 को होगी। भोपाल में सीलिंग मामले की सुनवाई के बाद मास्टर प्लान के जल्द लागू होने की संभावना बनी है। एक्सपर्ट के मुताबिक, 10 दिसंबर तक मास्टर प्लान के ड्राफ्ट पर ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके से सुनवाई होगी, जिसके बाद सरकार अगली सुनवाई से पहले इसे लागू कर सकती है।

ड्राफ्ट में कई सड़कों पर कमर्शियल एक्टिविटी का प्रावधान है, जिससे मास्टर प्लान लागू होने पर इन सड़कों के व्यापारियों को राहत मिल सकती है। हालांकि, यह सरकार के फैसले और मास्टर प्लान के अंतिम स्वरूप पर निर्भर करेगा।

स्रोत: दैनिक भास्कर भोपाल

प्रतीकात्मक चित्र: Illustrated London News / विकिमीडिया कॉमन्स, Public domain

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *