महेश्वर में निमाड़ उत्सव का शुभारंभ, नर्मदा आरती और निमाड़ी गीतों से गूंजा माहौल

0
महेश्वर में निमाड़ उत्सव का शुभारंभ, नर्मदा आरती और निमाड़ी गीतों से गूंजा माहौल

प्रतीकात्मक चित्र: Sumit Surai / विकिमीडिया कॉमन्स, CC BY-SA 4.0

महेश्वर में मंगलवार शाम निमाड़ उत्सव का शुभारंभ हुआ। जिला प्रशासन और संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस उत्सव का उद्घाटन जिला कलेक्टर गुरु प्रसाद, विधायक राजकुमार मेव सहित अन्य अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुआ। शाम 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुए।

पहले दिन कार्यक्रम की शुरुआत मां नर्मदा की आरती से हुई, जिसे विकास शुक्ला एवं साथी, हरदा ने प्रस्तुत किया। इसके बाद पूर्णिमा चतुर्वेदी एवं साथी, भोपाल ने निमाड़ी गायन प्रस्तुत किया। भजन संध्या में संध्या हैतराज रघुवंशी एवं साथी, चंडीगढ़ ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को भावविभोर किया।

अहिल्या किले की विद्युत सज्जा आकर्षण का केंद्र रही। किले की रोशनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच नगर की ऐतिहासिक विरासत और लोक संस्कृति का संगम देखने को मिला। उत्सव के तहत पारंपरिक नौका सजा प्रतियोगिता और रंगोली आयोजन भी हुए, जिनमें प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित की।

उत्सव के दूसरे दिन बुधवार शाम 7 बजे निर्देशक चंद्रमाधव बारिक, भोपाल के निर्देशन में 'खेती खेड़ो हरिनाम की' नृत्य-नाट्य प्रस्तुति होगी। साथ ही निमाड़ी कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें हरीश दुबे महेश्वर, डॉ. शैलेल्द बोकाड़े सनावद, जीवनलता शर्मा बड़वानी, राजेश प्रजापत खरगोन, मनीष पाटीदार इटावदी, कृष्णपाल सिंह राजपूत बीकनगांव, पारस बिरला बड़ूद, गौतम रावत कसरावद, राजेश वर्मा करही और छेगालाल कुमारावत खरगोन अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे।

स्रोत: अमर उजाला

प्रतीकात्मक चित्र: Sumit Surai / विकिमीडिया कॉमन्स, CC BY-SA 4.0

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *