नर्मदापुरम: बांद्राभान मेले में प्रसव के बाद असहाय महिला को जवानों ने तवा नदी पार कर पहुंचाया अस्पताल

0
नर्मदापुरम: बांद्राभान मेले में प्रसव के बाद असहाय महिला को जवानों ने तवा नदी पार कर पहुंचाया अस्पताल

प्रतीकात्मक चित्र: sailko / wikimedia, CC BY-SA 3.0

नर्मदापुरम के बांद्राभान मेले में प्रसव के बाद असहाय हालत में मिली एक महिला को होमगार्ड, एसडीईआरएफ और सिविल डिफेंस की टीम ने सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया। यह घटना मंगलवार 24 नवंबर 2026 की है। मेले में तैनात जवानों को संगम स्थल के पास महिला असहाय अवस्था में मिली, जिसके बाद तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

जवानों ने महिला को स्ट्रेचर पर लिटाकर भारी भीड़ के बीच से सावधानीपूर्वक बाहर निकाला और फिर तवा नदी पार कराकर दूसरी ओर खड़ी एम्बुलेंस तक पहुंचाया। महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल नर्मदापुरम भेजा गया।

महिला की पहचान बैतूल निवासी 25 वर्षीय राधा काजले के रूप में हुई है। राहत की बात है कि महिला और उसका नवजात शिशु दोनों स्वस्थ हैं। समय पर रेस्क्यू होने से महिला को आवश्यक चिकित्सा सुविधा मिल सकी।

यह रेस्क्यू ऑपरेशन होमगार्ड/एसडीईआरएफ प्रभारी कंपनी कमांडर अमृता दीक्षित और शिवराज चौधरी के नेतृत्व में चलाया गया। कंपनी कमांडर अमृता दीक्षित ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम को सक्रिय किया गया और बिना देरी किए महिला को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई।

बांद्राभान मेले में जवानों के इस कार्य की प्रशंसा हो रही है। यह घटना दर्शाती है कि वर्दी का फर्ज केवल सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना नहीं, बल्कि संकट के समय मानवता की सेवा करना भी है।

स्रोत: अमर उजाला

प्रतीकात्मक चित्र: sailko / wikimedia, CC BY-SA 3.0

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *