यशवंत सागर को नर्मदा से भरने की मंजूरी, नगर निगम ने मांगा 110 करोड़ का पैकेज

0
यशवंत सागर को नर्मदा से भरने की मंजूरी, नगर निगम ने मांगा 110 करोड़ का पैकेज

प्रतीकात्मक चित्र: Bhopal Medical Appeal / flickr, CC BY-SA 2.0

इंदौर शहर के पश्चिमी क्षेत्र के करीब 1.5 लाख परिवारों के लिए राहत की खबर है। प्रदेश सरकार ने सोमवार को यशवंत सागर को नर्मदा नदी के पानी से भरने की योजना को मंजूरी दे दी है। यशवंत सागर से पश्चिम क्षेत्र की 6 टंकियों में प्रतिदिन लगभग 35 एमएलडी पानी की आपूर्ति होती है।

इसके साथ ही इंदौर नगर निगम ने जल संकट से निपटने के लिए राज्य सरकार से 110 करोड़ रुपए के विशेष पैकेज की मांग की है। सोमवार शाम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शहर में जल उपलब्धता और गर्मी की तैयारियों को लेकर बैठक की। बैठक में गर्मी के लिए प्रस्तावित इंतजामों का ब्यौरा भी रखा गया।

इस बार शहर में 23 इंच बारिश हुई है, जो सामान्य से 14 इंच कम है। इस कारण शहर के ज्यादातर तालाबों में पानी काफी कम है और कई तालाब अभी से सूख गए हैं। यशवंत सागर भी अपनी पूरी क्षमता 19 फीट से 2 फीट कम ही भर पाया है।

इससे आशंका है कि यशवंत सागर का पानी अगले दो महीने ही सप्लाई किया जा सकेगा। उसके बाद इससे जुड़ी 6 टंकियों में पानी की आपूर्ति नहीं हो पाएगी। इसको देखते हुए नर्मदा-गंभीर लिंक से तालाब भरने की योजना बनाई गई है।

स्रोत: दैनिक भास्कर भोपाल

प्रतीकात्मक चित्र: Bhopal Medical Appeal / flickr, CC BY-SA 2.0

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *