निवाड़ी जमीन मामले में आईएएस तरुण भटनागर पर विभागीय जांच की तैयारी

0
निवाड़ी जमीन मामले में आईएएस तरुण भटनागर पर विभागीय जांच की तैयारी

प्रतीकात्मक चित्र: Own work / विकिमीडिया कॉमन्स, CC BY-SA 4.0

मध्य प्रदेश कैडर के 2012 बैच के आईएएस अधिकारी तरुण भटनागर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। निवाड़ी कलेक्टर रहते हुए जमीन के एक मामले में दिए गए उनके फैसले को लेकर शासन विभागीय जांच शुरू करने की तैयारी में है। शासन के पास उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए 14 मामले पहुंचे थे, जिनमें से एक मामले में विभागीय जांच की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है।

यह मामला निवाड़ी की करीब 22 एकड़ जमीन से जुड़ा है। आजादी से पहले के बंदोबस्त रिकॉर्ड में पूरी जमीन सरकारी दर्ज थी, लेकिन तत्कालीन कलेक्टर भटनागर ने जमीन के दो-तिहाई हिस्से को निजी व्यक्ति का मानते हुए आदेश जारी कर दिया। इसी जमीन के दूसरे हिस्से से संबंधित प्रकरण में उन्होंने अपने आदेश में उसे सरकारी माना था, जिससे दोनों फैसलों में विरोधाभास को लेकर सवाल उठे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, शासन ने इस मामले में विभागीय जांच की तैयारी शुरू कर दी है और इसकी प्रारंभिक प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। दिसंबर 2022 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निवाड़ी कलेक्टर के पद से तरुण भटनागर और ओरछा के तहसीलदार संदीप शर्मा को तत्काल प्रभाव से हटा दिया था।

स्रोत: दैनिक भास्कर भोपाल

प्रतीकात्मक चित्र: Own work / विकिमीडिया कॉमन्स, CC BY-SA 4.0

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *