भोपाल एयरपोर्ट पर शिवराज की सुरक्षा में चूक, Z+ प्रोटोकॉल टूटा

0
भोपाल एयरपोर्ट पर शिवराज की सुरक्षा में चूक, Z+ प्रोटोकॉल टूटा

प्रतीकात्मक चित्र: Suyash Dwivedi / विकिमीडिया कॉमन्स, CC BY-SA 4.0

भोपाल एयरपोर्ट पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। 23 नवंबर को दिल्ली जाने के दौरान Z+ सुरक्षा प्राप्त शिवराज को यात्रियों की भीड़ के बीच एयरोब्रिज पर रुकना पड़ा। एयरलाइन ने बिना पूर्व सूचना विमान और उनकी सीट भी बदल दी थी।

इस मामले में शिवराज के सुरक्षा अधिकारी हरेंद्र सिंह ठाकुर ने लिखित रिपोर्ट दी है। इसके आधार पर केंद्रीय कृषि मंत्री के OSD भूपेंद्र सिंह परस्ते ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के निजी सचिव IAS श्रीकेश लाठकर को पत्र लिखकर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के मुताबिक, Z+ सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत संबंधित व्यक्ति को दूसरे यात्रियों के विमान में बैठने के बाद बोर्डिंग के लिए ले जाना चाहिए। लेकिन 23 नवंबर को इंडिगो की फ्लाइट 6E-6259 में शिवराज को यात्रियों से भरे एयरोब्रिज की ओर ले जाया गया, जहां भीड़ के कारण उन्हें सुरक्षा घेरे के बीच रास्ते में रुकना पड़ा।

शिकायत में कहा गया है कि फ्लाइट नंबर वही रहने के बावजूद इंडिगो ने विमान और शिवराज की सीट बदल दी, जिसकी जानकारी उनके कार्यालय या सुरक्षा अधिकारियों को पहले नहीं दी गई। विमान में पहुंचने के बाद सीट बदले जाने का पता चला।

शिकायत के अनुसार, शिवराज के एयरपोर्ट पहुंचने पर उन्हें रिसीव करने और लगेज संभालने के लिए कोई अधिकारी मौजूद नहीं था। तत्कालीन ATM सिद्धार्थ यादव और प्रोटोकॉल स्टाफ की गैरमौजूदगी में सुरक्षाकर्मियों को खुद लगेज अंदर ले जाना पड़ा। शिवराज के साथ यात्रा कर रहे सहयात्रियों को भी सुरक्षा जांच और बोर्डिंग के दौरान रोककर पूछताछ की गई, जिससे प्रक्रिया में देरी हुई।

स्रोत: दैनिक भास्कर भोपाल

प्रतीकात्मक चित्र: Suyash Dwivedi / विकिमीडिया कॉमन्स, CC BY-SA 4.0

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *