भोपाल में थार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, बहनोई गंभीर

0
भोपाल में थार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, बहनोई गंभीर

प्रतीकात्मक चित्र: Ritu R Nair / विकिमीडिया कॉमन्स, CC BY-SA 4.0

भोपाल के मुबारकपुर जोड़ पर गुरुवार को एक तेज रफ्तार अज्ञात थार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे में उसका बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान जसपाल अहिरवार पिता हरि सिंह अहिरवार के रूप में हुई है। वह बैरसिया का रहने वाला था और भोपाल के अयोध्या बायपास स्थित एक ढाबे पर काम करता था। फिलहाल वह ढाबे में ही रह रहा था।

गुरुवार को उसके एक करीबी महिला रिश्तेदार की डिलीवरी हुई थी। इसकी जानकारी मिलने पर वह अपने बहनोई विक्रम के साथ परवलिया स्थित अस्पताल में उन्हें देखने गया था। रिश्तेदार से मुलाकात के बाद दोनों बाइक से भोपाल लौट रहे थे, तभी मुबारकपुर जोड़ पर सामने से आ रही अज्ञात थार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और दोनों घायलों को तत्काल हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया। शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान जसपाल की मौत हो गई, जबकि विक्रम की हालत गंभीर बनी हुई है।

शुक्रवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद जसपाल का शव परिजनों को सौंप दिया गया। परवलिया सड़क थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे की जांच शुरू कर दी है और टक्कर मारने वाली अज्ञात थार व उसके चालक की जानकारी जुटा रही है।

स्रोत: दैनिक भास्कर भोपाल

प्रतीकात्मक चित्र: Ritu R Nair / विकिमीडिया कॉमन्स, CC BY-SA 4.0

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *