भोपाल में पनीर सब्जी में लोहे का तार मिलने पर फूड इंस्पेक्टर ने की जांच

0
भोपाल में पनीर सब्जी में लोहे का तार मिलने पर फूड इंस्पेक्टर ने की जांच

प्रतीकात्मक चित्र: Panku00143 / विकिमीडिया कॉमन्स, CC BY-SA 4.0

भोपाल के जेके रोड स्थित आरआर राजोरिया रेस्टोरेंट में पनीर की सब्जी में बर्तन साफ करने वाली लोहे की तार का टुकड़ा मिलने का मामला सामने आया है। बुधवार रात यहां डिनर करने आए युवकों ने सब्जी में तार देखकर शिकायत की, लेकिन रेस्टोरेंट संचालक ने गलती नहीं मानी। इसके बाद मामले की शिकायत खाद्य सुरक्षा विभाग से की गई।

खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग के अनुसार, शुक्रवार रात को इस शिकायत की जांच की गई। फूड इंस्पेक्टर की टीम ने रेस्टोरेंट पहुंचकर निरीक्षण किया और वहां तैयार पनीर की सब्जी, दाल की सब्जी और चावल के नमूने जांच के लिए संग्रहित किए।

जांच के दौरान टीम ने आरआर राजोरिया रेस्टोरेंट के समीप स्थित डीके राजोरिया रेस्टोरेंट का भी निरीक्षण किया। वहां से पनीर और सोयाबीन तेल के नमूने लिए गए। डीके राजोरिया रेस्टोरेंट से संग्रहित सोयाबीन तेल पैक्ड अवस्था में था, जिसे संचालक ने हनुमानगंज स्थित हे राम नामक प्रतिष्ठान से खरीदा था।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने रेस्टोरेंट संचालकों को खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण और परोसने के दौरान स्वच्छता तथा निर्धारित मानकों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि संचालकों को किचन में जाकर कर्मचारियों की कार्यप्रणाली और साफ-सफाई की नियमित निगरानी करनी चाहिए।

संग्रहित सभी खाद्य नमूनों को परीक्षण के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

स्रोत: दैनिक भास्कर भोपाल

प्रतीकात्मक चित्र: Panku00143 / विकिमीडिया कॉमन्स, CC BY-SA 4.0

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *