राजस्व निरीक्षक संघ: हेमंत गोस्वामी प्रांताध्यक्ष बने, अतुल दुबे कार्यवाहक अध्यक्ष

0
राजस्व निरीक्षक संघ: हेमंत गोस्वामी प्रांताध्यक्ष बने, अतुल दुबे कार्यवाहक अध्यक्ष

प्रतीकात्मक चित्र: Vijay Tiwari / विकिमीडिया कॉमन्स, CC BY-SA 4.0

मध्यप्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ का 13वाँ प्रांतीय सम्मेलन आज भोपाल में आयोजित हुआ। सम्मेलन में संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। हरदा के हेमंत गोस्वामी को प्रांताध्यक्ष, भोपाल के अतुल दुबे को कार्यवाहक अध्यक्ष, नर्मदापुरम के गजेन्द्र जाटव को सचिव और भोपाल की तनु जैन को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

कार्यक्रम का आयोजन राजस्व निरीक्षक संघ भोपाल ने किया। इसमें प्रदेशभर से आए राजस्व निरीक्षकों ने भाग लिया। उन्होंने संगठन की एकता, विभागीय समस्याओं, सेवा संबंधी विषयों और राजस्व प्रशासन को अधिक प्रभावी व जनोन्मुखी बनाने के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया।

सम्मेलन में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा और क्षेत्रीय विधायक विष्णु खत्री उपस्थित रहे। मंत्री ने राजस्व निरीक्षकों की भूमिका, दायित्वों और जनसेवा को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने राजस्व निरीक्षक वर्ग की ओर से बताई गई समस्याओं पर सकारात्मक रुख के साथ निराकरण का आश्वासन दिया।

राजस्व निरीक्षकों ने मंत्री से नायब तहसीलदार पद पर पदोन्नति की मांग की। उन्होंने बताया कि राजस्व निरीक्षकों की कार्यशाला में आए सुझावों के आधार पर संघ की ओर से एक प्रस्ताव प्रमुख सचिव को भी दिया गया है, जिस पर सरकार जल्द निर्णय लेकर पदोन्नति दे। इससे राजस्व कार्यों में और तेजी आएगी और न्यायालयीन निर्णय जल्द हो सकेंगे।

संघ के पूर्व प्रांताध्यक्ष फिरोज अली नायब तहसीलदार बन गए हैं। उनके प्रमोशन के बाद नई टीम का गठन किया गया है।

स्रोत: दैनिक भास्कर भोपाल

प्रतीकात्मक चित्र: Vijay Tiwari / विकिमीडिया कॉमन्स, CC BY-SA 4.0

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *