मंत्री सारंग की कार को फॉर्च्यूनर चालक ने मारा कट, सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा

0
मंत्री सारंग की कार को फॉर्च्यूनर चालक ने मारा कट, सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा

प्रतीकात्मक चित्र: 2 million+ views. Humbled and thanks! / flickr, CC BY 2.0

भोपाल के भारत टॉकीज के पास शनिवार शाम मंत्री विश्वास सारंग की कार को ओवरटेक करते समय एक फॉर्च्यूनर चालक ने कट मार दिया। घटना के तुरंत बाद मंत्री के सुरक्षाकर्मियों ने कार का पीछा किया और करीब आधा किलोमीटर दूर जाकर उसे पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी को तलैया थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।

थाना प्रभारी दीपक डेहरिया के अनुसार, फॉर्च्यूनर चालक की पहचान जीशान खान निवासी सिलाई खाना के रूप में हुई है। वह खुद को बिल्डर बताता है। सुरक्षाकर्मियों के साथ आरोपी की झूमाझटकी होने की पुष्टि अभी नहीं हुई है।

पुलिस के मुताबिक, शनिवार देर रात तक सुरक्षाकर्मियों की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। हालांकि, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में रखा हुआ है। शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रात 11:30 बजे तक जीशान के परिजन और परिचित बड़ी संख्या में तलैया थाने के बाहर मौजूद रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शिकायत का इंतजार कर रही है।

स्रोत: दैनिक भास्कर भोपाल

प्रतीकात्मक चित्र: 2 million+ views. Humbled and thanks! / flickr, CC BY 2.0

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *