भोपाल में स्कूल बस हादसा: रेलिंग तोड़कर पेड़ से टकराई, 6 घायल

0
भोपाल में स्कूल बस हादसा: रेलिंग तोड़कर पेड़ से टकराई, 6 घायल

प्रतीकात्मक चित्र: thegetty / rawpixel, CC0

भोपाल के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा सर्किल पर शुक्रवार दोपहर करीब 2:50 बजे लिटिल एंजिल्स स्कूल की बस हादसे का शिकार हो गई। मोड़ पर बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगी रेलिंग तोड़ते हुए पेड़ से जा टकराई। टक्कर के कारण बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में 3 बच्चे और 3 टीचर घायल हुए हैं। सभी को प्राथमिक उपचार के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा गया है। कोहेफिजा थाना प्रभारी लोकेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।

घटना के सामने आए सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, बस कोहेफिजा सर्किल से गुजर रही थी। इसी दौरान मोड़ पर चालक बस को नियंत्रित नहीं कर पाया, जिससे बस रेलिंग तोड़ते हुए पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकालने में मदद की।

पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद बस चालक और परिचालक मौके पर बस छोड़कर फरार हो गए हैं। उनकी तलाश की जा रही है। हादसे के बाद दो वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें एक व्यक्ति झाड़ियों में घायल हालत में लेटा दिखाई दे रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह व्यक्ति ही बस चला रहा था, लेकिन पुलिस ने अभी उसकी पहचान और बस चालक होने की पुष्टि नहीं की है।

पुलिस हादसे के कारणों और चालक की भूमिका की जांच कर रही है। हादसे के समय बस में करीब दो दर्जन छात्र-छात्राएं और स्कूल स्टॉफ मौजूद था।

स्रोत: दैनिक भास्कर भोपाल

प्रतीकात्मक चित्र: thegetty / rawpixel, CC0

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *