जेल मंत्रालय में 12 में से 6 पदों पर जेल प्रहरी तैनात, अफसरों की पोस्टिंग समेत कई जिम्मेदारियां

0
जेल मंत्रालय में 12 में से 6 पदों पर जेल प्रहरी तैनात, अफसरों की पोस्टिंग समेत कई जिम्मेदारियां

प्रतीकात्मक चित्र: Abhishek727 Abhishek Mishra / wikimedia, CC BY-SA 3.0

मध्य प्रदेश के जेल मंत्रालय में जेल प्रहरियों को अफसरों और कर्मचारियों की स्थापना, लोकायुक्त जांच, न्यायालयीन प्रकरण और पदोन्नति के बाद पदस्थापना जैसे महत्वपूर्ण काम सौंपे गए हैं। जेल विभाग में कर्मचारियों की कमी के चलते मंत्रालय में तैनात प्रहरियों से ये काम कराए जा रहे हैं।

27 नवंबर को उप सचिव जेल की ओर से जारी कार्य विभाजन में 12 अनुभाग अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारियां दी गई हैं। इनमें आधे यानी 6 कर्मचारी जेल प्रहरी हैं।

कार्य विभाजन के अनुसार, प्रहरी शिवकुमार उइके को पटल सहायक के रूप में परिवीक्षा, पैरोल, दया याचिका, जेलों में अशासकीय संदर्शकों की नियुक्ति, जेल मैन्युअल, नियम-अधिनियम और मानव अधिकार से जुड़े मामलों की फाइलों का काम सौंपा गया है। प्रहरी विकास चौरसिया तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की स्थापना, लोकायुक्त और ईओडब्ल्यू के मामलों, अधिकारियों की विदेश यात्रा और पासपोर्ट बनाने से जुड़े काम देखेंगे।

प्रहरी अमित चौरसिया को अनुभाग अधिकारियों की ओर से सौंपे गए काम करने की जिम्मेदारी दी गई है। प्रहरी शिवानी चौहान टीएल प्रकरणों के साथ शिकायत संबंधी मामले देखेंगी। वहीं, प्रहरी हरिचरण उइके को सभी श्रेणियों के अधिकारियों-कर्मचारियों के न्यायालयीन प्रकरण और स्थानांतरण संबंधी काम सौंपे गए हैं। वे प्रथम और द्वितीय श्रेणी के अधिकारियों की पदोन्नति के बाद पदस्थापना और सीएम मॉनिट से जुड़े काम भी देखेंगे।

प्रहरी मनोज सिकरवार को जेल विभाग के राजपत्रित अधिकारियों की स्थापना संबंधी काम के साथ विभागीय जांच और डीपीसी बैठक से जुड़े दायित्व दिए गए हैं। इसके अलावा वे वरिष्ठता सूची, रोस्टर पंजी, अधिकारियों को मिली सजा के खिलाफ प्रथम और द्वितीय अपील, पुनर्विलोकन और अभियोजन स्वीकृति से संबंधित काम भी देखेंगे।

स्रोत: दैनिक भास्कर भोपाल

प्रतीकात्मक चित्र: Abhishek727 Abhishek Mishra / wikimedia, CC BY-SA 3.0

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *