शाहपुरा तालाब पर अतिक्रमण: NGT ने अवैध रास्ता तोड़ने और वेटलैंड सीमांकन के दिए आदेश

0
शाहपुरा तालाब पर अतिक्रमण: NGT ने अवैध रास्ता तोड़ने और वेटलैंड सीमांकन के दिए आदेश

प्रतीकात्मक चित्र: Naman Nigam / विकिमीडिया कॉमन्स, CC BY-SA 4.0

भोपाल के शाहपुरा तालाब को भरकर बने करीब 50 मीटर लंबे अवैध रास्ते को तोड़ने का आदेश नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने दिया है। एनजीटी ने वेटलैंड का वैज्ञानिक तरीके से सीमांकन करने को भी कहा है। यह आदेश शाहपुरा तालाब में अतिक्रमण और पर्यावरणीय क्षरण से जुड़े मामले में आया है।

एनजीटी की सेंट्रल जोन बेंच ने यह आदेश नितिन सक्सेना विरुद्ध एमपी स्टेट वेटलैंड अथॉरिटी एवं अन्य की संयुक्त सुनवाई में पारित किया। न्यायमूर्ति शिव कुमार सिंह और विशेषज्ञ सदस्य डॉ. प्रशांत गार्गव की पीठ ने राज्य के शीर्ष प्रशासन से लेकर मैदानी अधिकारियों तक की जवाबदेही तय की है।

अधिकरण ने संयुक्त समिति की रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कार्यालय भवन और शासकीय स्कूल के भवन के झील के किनारे निर्माण तथा झील की भूमि पर संभावित अतिक्रमण पर भी सवाल उठाए हैं। पीठ ने कहा कि जल निकाय और वेटलैंड पेयजल के महत्वपूर्ण स्रोत हैं और इनका संरक्षण संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत जीवन के अधिकार से जुड़ा है।

एनजीटी ने अपने आदेश में भोपाल विकास योजना (मास्टर प्लान) 2005, वेटलैंड (संरक्षण एवं प्रबंधन) नियम 2010 व 2017 और राज्य सरकार की 16 मार्च 2022 की अधिसूचना का हवाला दिया। अधिकरण ने कहा कि 'भोज वेटलैंड' और उसके 'जोन ऑफ इन्फ्लुएंस' में प्रतिबंधित गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाना प्रशासन की संवैधानिक जिम्मेदारी है। मामले की अगली सुनवाई 8 दिसंबर 2026 को निर्धारित की गई है।

स्रोत: दैनिक भास्कर भोपाल

प्रतीकात्मक चित्र: Naman Nigam / विकिमीडिया कॉमन्स, CC BY-SA 4.0

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *