भोपाल। मध्य प्रदेश में ग्रामीण आबादी को उनकी संपत्ति का मालिकाना हक दिलाने के लिए चलाई जा रही ‘मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना’ ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश में इस योजना के तहत अब तक 27 लाख 26 हजार से अधिक निःशुल्क रजिस्ट्रियां पूर्ण की जा चुकी हैं। राज्य के सभी 55 जिलों में रजिस्ट्री पंजीयन का कार्य तेजी से जारी है, जिससे लाखों ग्रामीण परिवारों को अपनी संपत्ति का वैधानिक अधिकार प्राप्त हो रहा है।इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों की आबादी भूमि पर बने मकानों और भूखंडों का पंजीयन बिना किसी शुल्क के किया जा रहा है। इसके लिए लगने वाली स्टांप ड्यूटी और पंजीयन शुल्क का पूरा खर्च राज्य सरकार स्वयं वहन कर रही है। सरकार ने प्रदेश के 41 हजार से अधिक गांवों के लगभग 50 लाख परिवारों को स्वामित्व अभिलेख (मालिकाना हक के दस्तावेज) प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।पंजीयन के आंकड़ों के अनुसार, मंदसौर जिला 1 लाख 10 हजार से अधिक रजिस्ट्रियों के साथ पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर बना हुआ है, जबकि उज्जैन दूसरे और सिवनी तीसरे स्थान पर है। संपत्ति का वैधानिक अधिकार मिलने से ग्रामीणों को न केवल भविष्य के भूमि विवादों से सुरक्षा मिलेगी, बल्कि वे इन दस्तावेजों के आधार पर बैंकों से ऋण (लोन) और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी आसानी से ले सकेंगे।

। मध्य प्रदेश में ग्रामीण आबादी को उनकी संपत्ति का मालिकाना हक दिलाने के लिए चलाई जा रही ‘मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना’ ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश में इस योजना के तहत अब तक 27 लाख 26 हजार से अधिक
