आईपीएस अभिजीत रंजन के खिलाफ जांच के आदेश, गृह मंत्रालय ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र

0
आईपीएस अभिजीत रंजन के खिलाफ जांच के आदेश, गृह मंत्रालय ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र

<a href="https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Jahangir_Mahal,_Orchha,_Madhya_Pradesh,_India.jpg" target="_blank" rel="noopener nofollow">प्रतीकात्मक चित्र: Yann ( talk ) / विकिमीडिया कॉमन्स, CC BY-SA 4.0</a>

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आईपीएस अधिकारी अभिजीत रंजन के खिलाफ दर्ज शिकायत की जांच के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में मंत्रालय ने 12 नवंबर को राज्य के मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। शिकायत जबलपुर के जयप्रकाश नगर, आधारताल निवासी राजकुमार सोनी ने 25 अक्टूबर 2026 को की थी।

भारत सरकार के अवर सचिव द्वारा भेजे गए इस पत्र में मामले की जांच कराने का निर्देश दिया गया है। अभिजीत रंजन 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और उन्होंने मार्च 2023 में कटनी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) का पदभार संभाला था।

जून 2025 में विवादों के चलते उन्हें कटनी एसपी पद से हटाकर भोपाल पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया था। इससे पहले वे ग्वालियर, रीवा, उज्जैन और सिंगरौली में भी सेवाएं दे चुके हैं।

कटनी में तैनाती के दौरान अभिजीत रंजन एक महिला अधिकारी से जुड़े विवाद को लेकर चर्चा में आए थे। तत्कालीन सीएसपी ख्याति मिश्रा के पति और तहसीलदार शैलेंद्र बिहारी शर्मा ने उन पर आरोप लगाए थे।

महिला थाने से जुड़े विवाद के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर उन्हें कटनी एसपी पद से हटाया गया था। वहीं, ख्याति मिश्रा ने अपने पति पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे।

स्रोत: दैनिक भास्कर भोपाल

प्रतीकात्मक चित्र: Yann ( talk ) / विकिमीडिया कॉमन्स, CC BY-SA 4.0

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *