उज्जैन में 21 से 24 नवंबर तक शिप्रा प्रदक्षिणा यात्रा, शंकराचार्य वर्चुअली होंगे शामिल

0
उज्जैन में 21 से 24 नवंबर तक शिप्रा प्रदक्षिणा यात्रा, शंकराचार्य वर्चुअली होंगे शामिल

<a href="https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Deep_Daan_in_Shipra_River_Ujjain_01.jpg" target="_blank" rel="noopener nofollow">प्रतीकात्मक चित्र: Shreya.Bhopal / विकिमीडिया कॉमन्स, CC BY-SA 4.0</a>

उज्जैन में त्रिशूल शिवगण वाहिनी की ओर से 21 से 24 नवंबर 2026 तक संपूर्ण शिप्रा प्रदक्षिणा यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा शिप्रा नदी के उद्गम से संगम तक जाएगी। इसका उद्देश्य नदी को स्वच्छ, प्रदूषण मुक्त और प्रवाहमान बनाना है।

यात्रा का शुभारंभ 21 नवंबर को सुबह 8 बजे रामघाट आरती द्वार से पूजन और संतों के आशीर्वचन के साथ होगा। जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती वर्चुअली शामिल होकर आशीर्वाद देंगे। संस्था ने शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती, आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि, कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर सहित अन्य वरिष्ठ संतों को आमंत्रित किया है।

चार दिवसीय यात्रा के पहले दिन 21 नवंबर को रामघाट से निकलकर विभिन्न मार्गों से होते हुए देवलघाट (ग्राम बोलासा) पहुंचेगी और फिर शिप्रा उद्गम स्थल उज्जैनी के केवडेश्वर धाम में रात्रि विश्राम होगा। दूसरे दिन 22 नवंबर को उद्गम स्थल से प्रस्थान कर सिमरोड और सांवेर होते हुए दत्तअखाड़ा घाट व उपनिषद आश्रम पहुंचेगी। तीसरे दिन 23 नवंबर को उपनिषद आश्रम से रणजीत हनुमान, ऋणमुक्तेश्वर, कालभैरव, सिद्धनाथ, शिप्रा-गंभीर संगम स्थल मेलनाथ, आलोट जागीर, महिदपुर रोड और आलोट होते हुए शिप्रा-चंबल संगम स्थल सिपावरा पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम होगा।

चौथे दिन 24 नवंबर को सिपावरा से परिक्रमा के बाद यात्रा महिदपुर घाट, नारायणा धाम, अंगारेश्वर, मंगलनाथ, खाकचौक, केडी गेट, कमरीमार्ग, ढाबारोड, कार्तिक चौक और रामानुज कोट होते हुए शाम 5 बजे पुनः रामघाट पहुंचेगी। समापन शाम 5:30 बजे रामघाट पर होगा।

यात्रा के सभी पड़ाव स्थलों पर शिप्रा पूजन, चुनरी अर्पण, स्वच्छता के लिए श्रमदान, वृक्षारोपण और धर्म चेतना सभाओं का आयोजन होगा। समापन पर रामघाट में दीपदान किया जाएगा, लेकिन नदी में दीप प्रवाहित नहीं किए जाएंगे। यात्रा का संकल्प है कि मां शिप्रा स्वच्छ और प्रवाहमान रहे, ताकि आगामी सिंहस्थ में श्रद्धालु निर्मल जल में स्नान कर सकें।

स्रोत: अमर उजाला

प्रतीकात्मक चित्र: Shreya.Bhopal / विकिमीडिया कॉमन्स, CC BY-SA 4.0

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *