देवउठनी एकादशी पर शुरू होगा विवाह सीजन, इंदौर में 27 मुहूर्त

0

इंदौर में चातुर्मास की समाप्ति के बाद शुक्रवार को देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागेंगे और मांगलिक कार्यों की शुरुआत होगी। अगले पांच महीनों तक विवाह का मौसम रहेगा, जिसमें कुल 27 मुहूर्त हैं। देवउठनी एकादशी को छोटी दीपावली भी कहा जाता है।

शहर में दो महीने पहले से ही शादियों के लिए गार्डन और धर्मशालाएं बुक हो चुकी हैं। अनुमान है कि इंदौर में एक हजार से अधिक विवाह होंगे। इस वैवाहिक सीजन में 100 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद जताई जा रही है।

शुक्रवार को घरों और मंदिरों में तुलसी विवाह का आयोजन होगा। गुरुवार को शहर में कई स्थानों पर गन्ने और पूजन सामग्री की जमकर बिक्री हुई। शाम को विशेष आरती और अनुष्ठान किए जाएंगे। शहर में दीपावली जैसा नजारा दिखेगा।

इस बार सबसे अधिक शादियां फरवरी में होंगी, जहां नौ मुहूर्त हैं। जनवरी और मार्च में पांच-पांच मुहूर्त हैं। इंदौर होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित सूरी के अनुसार, कई परिवारों का विवाह बजट करोड़ों रुपये में होता है।

इंदौर के अलावा मांडू और महेश्वर में भी डेस्टिनेशन वेडिंग हो रही है। शहर के तीन-चार परिवारों ने उदयपुर में पैलेस बुक किए हैं।

स्रोत: अमर उजाला

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *