मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ी, भोपाल दूसरा सबसे ठंडा शहर

0
मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ी, भोपाल दूसरा सबसे ठंडा शहर

<a href="https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Sculpture_of_Gajasimha,_Gwalior_Fort,_Madhya_Pradesh,_India.jpg" target="_blank" rel="noopener nofollow">प्रतीकात्मक चित्र: Yann ( talk ) / विकिमीडिया कॉमन्स, CC BY-SA 4.0</a>

मध्य प्रदेश में ठंड का असर बढ़ गया है। बीती रात भोपाल प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे कम तापमान शाजापुर जिले के गिरवर में 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

अन्य शहरों में बैतूल में 9.2 डिग्री, रायसेन और धार में 9.4 डिग्री तथा दमोह में 9.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में रात का तापमान 15 डिग्री या उससे नीचे रहा। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में शहडोल संभाग के कुछ जिलों में बूंदाबांदी हुई।

भोपाल, रायसेन, धार और शाजापुर में सीजन की पहली शीतलहर चली। उत्तर दिशा से आ रही ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई और ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग ने आज भोपाल, शाजापुर और रायसेन में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान 'अकवान' के असर से 20 से 22 नवंबर तक प्रदेश के कुछ जिलों में मौसम बदलेगा। हालांकि, तूफान कमजोर होने के कारण भारी बारिश की आशंका नहीं है।

20 नवंबर को मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी, अनूपपुर, मंडला, सिवनी और बालाघाट में बारिश का अलर्ट है। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 21 नवंबर को रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और मंडला में आंधी-बारिश की संभावना है।

स्रोत: दैनिक भास्कर भोपाल

प्रतीकात्मक चित्र: Yann ( talk ) / विकिमीडिया कॉमन्स, CC BY-SA 4.0

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *