लोक निर्माण विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, वरिष्ठ अभियंताओं के प्रभार में बदलावभोपाल, 20 नवंबर 2026मध्य प्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 को प्रशासनिक कार्यसुविधा की दृष्टि से वरिष्ठ अभियंताओं के प्रभार एवं पदस्थापना में महत्वपूर्ण फेरबदल के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश


लोक निर्माण विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, वरिष्ठ अभियंताओं के प्रभार में बदलावभोपाल,

/ 20 नवंबर 2026मध्य प्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 को प्रशासनिक कार्यसुविधा की दृष्टि से वरिष्ठ अभियंताओं के प्रभार एवं पदस्थापना में महत्वपूर्ण फेरबदल के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के तहत कई प्रमुख अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति और वर्तमान दायित्वों में परिवर्तन किया गया है।नवीन पदस्थापना एवं प्रभार परिवर्तन का विवरण निम्नानुसार है:श्री रामलाल वर्मा: प्रमुख अभियंता (भवन), लोक निर्माण विभाग के पद से हटाकर इनकी सेवाएं पर्यटन विभाग को सौंपते हुए मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम, भोपाल में प्रभारी मुख्य अभियंता के पद पर प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ किया गया है।श्री योगेंद्र सिंह बगुले: श्री रामलाल वर्मा के स्थान पर इन्हें प्रभारी प्रमुख अभियंता (भवन), लोक निर्माण विभाग, भोपाल का दायित्व सौंपा गया है।श्री शालिग्राम बघेल: अधीक्षण यंत्री (प्रभारी प्रमुख अभियंता, भवन, लोक निर्माण विभाग, भोपाल) को नवीन आदेश के तहत प्रभारी प्रमुख अभियंता, लोक निर्माण विभाग, भोपाल के पद पर पदस्थ किया गया है।श्री कृष्णपाल सिंह राणा: अधीक्षण यंत्री (सिविल) एवं प्रभारी प्रमुख अभियंता, मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम (MPRDC), भोपाल की सेवाएं तत्काल प्रभाव से वापस लेते हुए, आगामी आदेश तक प्रतिनियुक्ति पर प्रभारी प्रमुख अभियंता, मध्य प्रदेश भवन विकास निगम (MPBDC), भोपाल के पद पर पदस्थ किया गया है।आगामी सूची को लेकर हलचलविभागीय गलियारों में चर्चा है कि शीर्ष स्तर पर हुए इस फेरबदल के बाद अब अगली सूची में कार्यपालन यंत्रियों (EE) को अधीक्षण यंत्री (SE) के पद पर प्रभार सौंपने व पदस्थ करने संबंधी आदेश भी आगामी दिनों में जारी किए जा सकते हैं।
