सागर के बंडा में शराब पीने से दो की मौत, एक युवक आईसीयू में भर्ती

0
सागर के बंडा में शराब पीने से दो की मौत, एक युवक आईसीयू में भर्ती

<a href="https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Sagar_City.JPG" target="_blank" rel="noopener nofollow">प्रतीकात्मक चित्र: करीर at hi.wikipedia / विकिमीडिया कॉमन्स, Public domain</a>

सागर जिले के बंडा क्षेत्र में शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से बीमार है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।

जानकारी के अनुसार, बंडा क्षेत्र के सेमरा रामचंद्र गांव निवासी दो लोगों ने बीती रात साथ बैठकर शराब पी थी। शराब पीने के कुछ देर बाद दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

इस घटना में कांटी गांव निवासी राजू लोधी की भी तबीयत बिगड़ गई। उसे अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, राजू लोधी ने भी बंडा क्षेत्र से ही शराब खरीदी थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आबकारी विभाग की टीमें सक्रिय हो गई हैं। पुलिस यह जांच कर रही है कि मृतकों और घायल युवक ने शराब कहां से खरीदी थी। अधिकारियों के अनुसार, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

फिलहाल पुलिस और आबकारी विभाग मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। यह घटना बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब कांड की दहशत के बीच सामने आई है।

स्रोत: अमर उजाला

प्रतीकात्मक चित्र: करीर at hi.wikipedia / विकिमीडिया कॉमन्स, Public domain

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *