इंदौर कॉलेज कार्यक्रम में मधुमक्खियों का हमला, छात्र भागे
इंदौर के अरविंदो कॉलेज में सालाना आयोजन के दौरान मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। पटाखों की चिंगारी से मधुमक्खियों का छत्ता छिड़ गया, जिसके बाद गुस्साई मधुमक्खियों ने कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राओं पर हमला कर दिया।
हमले के कारण कार्यक्रम में खुशी का माहौल दहशत में बदल गया और सभी जान बचाकर भागे।
स्रोत: अमर उजाला
