ओंकारेश्वर में 51वीं पंचकोसी पदयात्रा शुरू, एक लाख श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना

0
ओंकारेश्वर में 51वीं पंचकोसी पदयात्रा शुरू, एक लाख श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना

<a href="https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Omkareshwar_Narmada_River.jpg" target="_blank" rel="noopener nofollow">प्रतीकात्मक चित्र: Pratha Bopche / विकिमीडिया कॉमन्स, CC BY-SA 4.0</a>

ओंकारेश्वर में 51वीं ओंकार-मांधाता पंचकोसी पदयात्रा 20 नवंबर से विधिवत शुरू हो गई है। यात्रा में शामिल होने के लिए 20 हजार से अधिक श्रद्धालु एक दिन पहले ही ओंकारेश्वर से रवाना हो चुके थे। इस वर्ष यात्रा में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

श्रद्धालु पांच दिनों में करीब 75 किलोमीटर का पैदल सफर तय करेंगे और 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर ओंकारेश्वर लौटेंगे। यात्रा का समापन ओंकार पर्वत की परिक्रमा और भगवान ओंकारेश्वर-ममलेश्वर के दर्शन के साथ होगा। साथ ही मां नर्मदा की बड़ी परिक्रमा भी शुरू हो गई है।

इस परंपरा की शुरुआत वर्ष 1975 में सनावद निवासी प्रोफेसर डॉ. रविंद्र भारती चौरे ने अपने चार मित्रों के साथ की थी। मां नर्मदा के प्रति श्रद्धा और धार्मिक चेतना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू हुई यह यात्रा समय के साथ नर्मदा अंचल के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में शामिल हो गई।

डॉ. चौरे का 26 सितंबर 2008 को आधारेश्वर-पूर्णेश्वर पंचकोसी यात्रा के दौरान पुनासा स्थित पूर्णेश्वर महादेव मंदिर में निधन हो गया था। उन्होंने अपने जीवनकाल में नर्मदा नदी के विभिन्न धार्मिक और आध्यात्मिक स्थलों पर 26 पंचकोसी यात्राओं की शुरुआत और सर्वेक्षण का कार्य किया था।

नर्मदा तट के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पंचकोसी यात्राओं की परंपरा विकसित की गई, जिनमें मध्यप्रदेश के साथ गुजरात के नर्मदा तटवर्ती क्षेत्र भी शामिल हैं। इन यात्राओं में ओंकारेश्वर, महेश्वर, नेमावर, धरमपुरी और गुजरात के शूलपाणेश्वर सहित अन्य स्थानों की यात्राएं प्रमुख हैं।

स्रोत: अमर उजाला

प्रतीकात्मक चित्र: Pratha Bopche / विकिमीडिया कॉमन्स, CC BY-SA 4.0

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *