छिंदवाड़ा में भेड़िये के हमले से पांच घायल, गांव में दहशत

0
छिंदवाड़ा में भेड़िये के हमले से पांच घायल, गांव में दहशत

<a href="https://commons.wikimedia.org/wiki/File:A_scenic_view_of_mountains_as_seen_from_the_outskirts_of_Batkajhiri_Village_Chhindwara.jpg" target="_blank" rel="noopener nofollow">प्रतीकात्मक चित्र: Kaushlendrapathe / विकिमीडिया कॉमन्स, CC0</a>

छिंदवाड़ा जिले के चांद थाना क्षेत्र के ग्राम रगड़ा में भेड़िये के हमले से पांच ग्रामीण घायल हो गए। घायलों में दो महिलाएं, दो बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं। सभी को डायल-112 की मदद से बिछुआ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

ग्राम रगड़ा जंगल की सीमा से लगा हुआ है और यहां के लोग खेती-किसानी पर निर्भर हैं। पांच ग्रामीण रोज की तरह अपने खेतों की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में अचानक एक भेड़िये ने उन पर हमला कर दिया। हमले में सभी पांचों घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला।

घटना के बाद ग्रामीण खेतों की ओर जाने से कतरा रहे हैं। महिलाओं और बच्चों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। किसान और मजदूर भी खेतों में जाने से डर रहे हैं। ग्रामीणों को आशंका है कि भेड़िया अभी भी आसपास के खेतों या झाड़ियों में छिपा हो सकता है।

ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव और खेतों की ओर जाने वाले रास्तों पर गश्त बढ़ाने की मांग की है। साथ ही भेड़िये की लोकेशन का पता लगाने के लिए सघन सर्चिंग अभियान चलाने की अपील की है, ताकि लोग बिना डर के अपने खेतों में काम पर लौट सकें।

स्रोत: अमर उजाला

प्रतीकात्मक चित्र: Kaushlendrapathe / विकिमीडिया कॉमन्स, CC0

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *