दमोह में 39 वर्षीय डॉक्टर की कार्डियक अरेस्ट से मौत, सीने में दर्द को समझा था एसिडिटी
<a href="https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Trivikram,_circa_10th_century_CE,_Damoh,_Triveni_Museum,_Ujjain,_Madhya_Pradesh.jpg" target="_blank" rel="noopener nofollow">प्रतीकात्मक चित्र: SpeakingArch / विकिमीडिया कॉमन्स, CC BY-SA 4.0</a>
दमोह जिला अस्पताल में पदस्थ 39 वर्षीय डॉ. मधुर जैन का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। प्रारंभिक तौर पर मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट मानी जा रही है। वे पिछले पांच वर्षों से जिला अस्पताल में सेवाएं दे रहे थे।
परिजनों के अनुसार, शुक्रवार तड़के करीब चार बजे डॉ. जैन को अचानक सीने में दर्द और गले में जलन महसूस हुई। उन्होंने इसे एसिडिटी समझकर गैस की दवा ली। पत्नी ने सीने की मालिश की, कुछ देर बाद उल्टी होने पर राहत महसूस हुई और वे सो गए।
सुबह करीब सात बजे पत्नी ने उन्हें जगाने का प्रयास किया तो वे अचेत अवस्था में मिले और पल्स नहीं चल रही थी। साथी चिकित्सकों को सूचना दी गई और डॉ. दिवाकर पटेल सहित अन्य डॉक्टर उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉ. चक्रेश चौधरी और अन्य चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
डॉ. दिवाकर पटेल ने बताया कि डॉ. मधुर जैन बेहद मिलनसार और हंसमुख स्वभाव के थे। उनके निधन से पूरे जिला अस्पताल को गहरा आघात पहुंचा है। अस्पताल के डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।
परिजन उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव बक्सवाहा ले गए हैं, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
स्रोत: अमर उजाला
प्रतीकात्मक चित्र: SpeakingArch / विकिमीडिया कॉमन्स, CC BY-SA 4.0
