एनएलआईयू में परीक्षा से 12 घंटे पहले 35 छात्रों को डिटेंशन नोटिस, दो छात्रों ने की आत्महत्या की कोशिश

0
एनएलआईयू में परीक्षा से 12 घंटे पहले 35 छात्रों को डिटेंशन नोटिस, दो छात्रों ने की आत्महत्या की कोशिश

<a href="https://commons.wikimedia.org/wiki/File:NLIU_RK_tankha.jpg" target="_blank" rel="noopener nofollow">प्रतीकात्मक चित्र: Brutusdgamer / विकिमीडिया कॉमन्स, CC BY-SA 4.0</a>

भोपाल की नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी (एनएलआईयू) में कम उपस्थिति के कारण 35 छात्र-छात्राओं को परीक्षा से डिटेन करने का नोटिस परीक्षा शुरू होने से केवल 12 घंटे पहले दिया गया। इस नोटिस से तनाव में आए दो छात्रों ने आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के बाद विश्वविद्यालय की अटेंडेंस व्यवस्था और नोटिस जारी करने के समय पर सवाल उठ रहे हैं।

विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ने 18 नवंबर 2026 को डिटेंशन का नोटिस जारी किया था। इसमें बीए एलएलबी ऑनर्स के तीसरे सेमेस्टर के एक छात्र की उपस्थिति 62.5% और बीएससी एलएलबी ऑनर्स (साइबर सिक्योरिटी) के पांचवें सेमेस्टर के दूसरे छात्र की 52.2% दर्ज की गई। डिटेन किए गए अन्य छात्र-छात्राओं की उपस्थिति 1.2% से 65% के बीच थी।

परीक्षा में बैठने के लिए सामान्य तौर पर प्रत्येक विषय में 70% उपस्थिति अनिवार्य है, जबकि विशेष परिस्थितियों में 65% तक छूट दी जा सकती है। सभी विषयों की कुल उपस्थिति कम से कम 70% होनी चाहिए। गंभीर बीमारी या परिवार के प्रथम श्रेणी के सदस्य की मृत्यु जैसी स्थितियों में राहत का प्रावधान है।

आत्महत्या का प्रयास करने वाले दोनों छात्रों की हालत अब ठीक है। एक छात्र ने शुक्रवार को केरवा डेम में डूबकर जान देने का प्रयास किया, जबकि दूसरे ने गुरुवार को आत्महत्या की कोशिश की थी। एक छात्र को उसका भाई घर ले जा चुका है।

विश्वविद्यालय प्रबंधन दोनों छात्रों की काउंसलिंग करा रहा है और उन्हें परीक्षा में बैठाने का रास्ता भी तलाश रहा है। वाइस चांसलर डॉ. एस सूर्यप्रकाश ने कहा कि बच्चों का साल बर्बाद न हो, इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। स्टूडेंट्स काउंसिल, डीन और अन्य फैकल्टी भी अपने स्तर पर प्रयास कर रहे हैं।

स्रोत: दैनिक भास्कर भोपाल

प्रतीकात्मक चित्र: Brutusdgamer / विकिमीडिया कॉमन्स, CC BY-SA 4.0

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *