भोपाल में बुलेट फिसलने से MANIT छात्र की मौत, महिला मित्र घायल

0
भोपाल में बुलेट फिसलने से MANIT छात्र की मौत, महिला मित्र घायल

<a href="https://commons.wikimedia.org/wiki/File:City_View_bhopal.jpg" target="_blank" rel="noopener nofollow">प्रतीकात्मक चित्र: Mudit Burad / विकिमीडिया कॉमन्स, CC BY-SA 4.0</a>

राजधानी भोपाल में पुरानी जेल घाटी उतरते समय एक रेंटल बुलेट अनियंत्रित होकर फिसल गई और डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में बाइक चला रहे मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MANIT) के 19 वर्षीय छात्र आर्थव नागर के सिर में गंभीर चोट आई। बाइक पर पीछे बैठी उसकी महिला मित्र भी घायल हो गई।

घायल छात्र को पहले हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर बंसल अस्पताल शिफ्ट किया गया। इलाज के दौरान शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। परिजनों की मौजूदगी में शनिवार दोपहर बॉडी का पोस्टमार्टम कराया गया।

आर्थव मूल रूप से देवास का रहने वाला था और इसी साल MANIT में बीटेक फर्स्ट ईयर में एडमिशन लिया था। वह दो भाइयों में छोटा था और उसके पिता देवास में खेती करते हैं। परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 10 बजे वह हॉस्टल से रेंटल बुलेट लेकर दोस्तों के साथ घूमने निकला था।

रात करीब 10:30 बजे पुरानी जेल घाटी उतरते समय बाइक फिसलकर डिवाइडर से टकरा गई। मृतक के चाचा संदेश नागर ने बताया कि आर्थव इसी साल पढ़ाई के लिए भोपाल आया था। परिवार को सूचना मिलने के बाद परिजन भोपाल पहुंचे।

पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

स्रोत: दैनिक भास्कर भोपाल

प्रतीकात्मक चित्र: Mudit Burad / विकिमीडिया कॉमन्स, CC BY-SA 4.0

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *