भोपाल की अशोका कॉलोनी में ट्यूबवेल का पानी दूषित, नगर निगम ने जारी किया नोटिस

0
भोपाल की अशोका कॉलोनी में ट्यूबवेल का पानी दूषित, नगर निगम ने जारी किया नोटिस

<a href="https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Welcome_to_Bhopal.jpg" target="_blank" rel="noopener nofollow">प्रतीकात्मक चित्र: Prakhar Chaudhary / विकिमीडिया कॉमन्स, CC BY-SA 4.0</a>

भोपाल के नूर महल स्थित अशोका कॉलोनी में ट्यूबवेल से गंदा और बदबूदार पानी निकलने की शिकायत रहवासियों ने की थी। नगर निगम ने पानी के सैंपल लेकर जांच कराई, जिसमें पानी दूषित पाया गया। इसके बाद निगम ने इलाके में नोटिस चस्पा कर लोगों को इस पानी को पीने के लिए उपयोग न करने की सलाह दी है।

यह इलाका वार्ड-9 में आता है, जहां अधिकांश घरों में ट्यूबवेल से ही पानी की आपूर्ति होती है। कुछ दिनों से 15 से 20 घरों के ट्यूबवेल से मटमैला और बदबूदार पानी निकल रहा है। रहवासी रमीज राजा समेत कई लोगों की शिकायत पर नगर निगम ने सैंपल लिए थे।

जांच रिपोर्ट में पानी दूषित पाए जाने के बाद निगम ने इलाके में नोटिस चस्पा किए हैं, जिनमें लिखा है कि लैब जांच में पानी पीने योग्य नहीं पाया गया है। निगम ने लोगों को नर्मदा लाइन से नल कनेक्शन लेने की सलाह दी है, ताकि दूषित पानी का उपयोग रोका जा सके।

इस बीच, रहवासी टैंकरों के जरिए पेयजल खरीदकर अपनी जरूरत पूरी कर रहे हैं, जिसके लिए उन्हें 300 से 500 रुपए तक चुकाने पड़ रहे हैं। नगर निगम की ओर से भी टैंकरों से पानी की सप्लाई करने की बात कही जा रही है।

इससे पहले वैशाली नगर में ई-कोलाई बैक्टीरिया मिलने का मामला सामने आया था, जिस पर कांग्रेस पार्षदों ने कमिश्नर कर्मवीर शर्मा से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की थी। नगर निगम ने वैशाली नगर से 200 से ज्यादा सैंपल लिए थे, लेकिन जांच रिपोर्ट में पानी गंदा नहीं मिला।

स्रोत: दैनिक भास्कर भोपाल

प्रतीकात्मक चित्र: Prakhar Chaudhary / विकिमीडिया कॉमन्स, CC BY-SA 4.0

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *