सीहोर के कुबेरेश्वरधाम में बैकुंठ चतुर्दशी पर हरि-हर मिलन महोत्सव

0
सीहोर के कुबेरेश्वरधाम में बैकुंठ चतुर्दशी पर हरि-हर मिलन महोत्सव

<a href="https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Kubereshwar_Mahadev_Mandir.jpg" target="_blank" rel="noopener nofollow">प्रतीकात्मक चित्र: 03Ani03 / विकिमीडिया कॉमन्स, CC BY-SA 4.0</a>

सीहोर के चितावलिया हेमा स्थित कुबेरेश्वरधाम में सोमवार को बैकुंठ चतुर्दशी के अवसर पर भव्य श्री हरि-हर मिलन महोत्सव आयोजित किया जाएगा। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी पर भगवान शिव और विष्णु के मिलन की परंपरा निभाई जाएगी। यह आयोजन कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के सान्निध्य और मार्गदर्शन में प्रतिवर्ष होता है।

महोत्सव के तहत सोमवार 23 नवंबर को शाम 5 बजे भगवान को आकर्षक पालकी में विराजमान कर मंदिर परिसर में पारंपरिक चल समारोह निकाला जाएगा। श्रद्धालु भजन, भगवान के स्मरण और जयकारों के बीच इस दिव्य परंपरा में शामिल होंगे। आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ सनातन संस्कृति की समन्वयकारी परंपरा को आगे बढ़ाना है।

पंडित प्रदीप मिश्रा के अनुसार भगवान विष्णु को हरि और भगवान शिव को हर कहा जाता है। हरि-हर मिलन केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि शैव और वैष्णव परंपराओं के बीच एकता, श्रद्धा और समर्पण का संदेश देने वाली परंपरा है। इस मिलन से दोनों परंपराओं के बीच समन्वय और परस्पर सम्मान का भाव प्रकट होता है।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विट्ठलेश सेवा समिति और प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। यातायात प्रबंधन, पुलिस बल की तैनाती और पार्किंग की व्यवस्था की गई है। धाम पहुंचने वाले भक्तों के लिए नि:शुल्क भोजन प्रसादी और भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पंडित समीर शुक्ला, पंडित विनय मिश्रा सहित अन्य सेवादार जुटे हुए हैं।

स्रोत: अमर उजाला

प्रतीकात्मक चित्र: 03Ani03 / विकिमीडिया कॉमन्स, CC BY-SA 4.0

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *