आउटसोर्स कर्मियों को मार्च 2027 तक नहीं हटाया जाएगा: जीएडी समिति चेयरमैन का सीएम को पत्र

0
आउटसोर्स कर्मियों को मार्च 2027 तक नहीं हटाया जाएगा: जीएडी समिति चेयरमैन का सीएम को पत्र

<a href="https://commons.wikimedia.org/wiki/File:SP_Office_Bhopal.jpg" target="_blank" rel="noopener nofollow">प्रतीकात्मक चित्र: Suyash Dwivedi / विकिमीडिया कॉमन्स, CC BY-SA 4.0</a>

सरकारी विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाओं को 31 मार्च 2027 तक समाप्त करने की स्थिति पर शासन स्तर पर स्पष्टता आ गई है। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) की राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के चेयरमैन रमेशचन्द्र शर्मा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर साफ किया है कि आउटसोर्स कर्मियों को हटाया नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि आउटसोर्स कर्मी सरकारी कर्मचारी नहीं हैं।

शर्मा ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि वित्त विभाग के 22 दिसंबर 2025 के परिपत्र में आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त करने का कोई जिक्र नहीं है। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि सरकार का किसी भी संवर्ग के स्थायी कर्मचारियों को हटाने का कोई इरादा नहीं है।

चेयरमैन ने योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के 11 नवंबर 2026 के पत्र में दिए गए निर्देशों पर पुनर्विचार का आग्रह किया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश देने की मांग भी की है।

योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के उप सचिव ने 11 नवंबर को जारी पत्र में नियमित पदों (स्थायी/अस्थायी) के विरुद्ध आउटसोर्स के माध्यम से ली जा रही सेवाओं के संबंध में 31 मार्च 2027 तक कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए हैं। पत्र में वित्त विभाग के परिपत्र की कंडिका 2.1 और 2.2 का हवाला दिया गया है।

शर्मा ने पत्र में स्पष्ट किया है कि आउटसोर्स कर्मचारी मध्यप्रदेश शासन के स्थायी या अस्थायी कर्मचारी नहीं होते। विभाग अपनी आवश्यकता के अनुसार इन्हें ठेकेदार के माध्यम से नियुक्त करते हैं। ऐसे में इन्हें सरकारी कर्मचारियों के पदों से संबंधित नियमों के दायरे में रखकर सेवाएं समाप्त करने की कार्रवाई पर स्थिति स्पष्ट होना जरूरी है।

स्रोत: दैनिक भास्कर भोपाल

प्रतीकात्मक चित्र: Suyash Dwivedi / विकिमीडिया कॉमन्स, CC BY-SA 4.0

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों