एमपी में 7,500 आरक्षक पदों की भर्ती परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

0
एमपी में 7,500 आरक्षक पदों की भर्ती परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

<a href="https://www.flickr.com/photos/71401718@N00/7546281922" target="_blank" rel="noopener nofollow">प्रतीकात्मक चित्र: Wonderlane / flickr, CC0</a>

मध्यप्रदेश में 7,500 पुलिस आरक्षक पदों के लिए होने वाली लिखित परीक्षा स्थगित कर दी गई है। कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने 22 नवंबर को परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। परीक्षा 19 नवंबर 2026 से शुरू होनी थी, लेकिन निर्धारित तारीख पर शुरू नहीं हो सकी, जिससे अभ्यर्थियों में असमंजस बना हुआ था।

मंडल के अनुसार, परीक्षा की नई तारीख और विस्तृत शेड्यूल जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। नई तारीख घोषित होने के बाद ही एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

इस भर्ती के लिए कुल 7.54 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें 42 पीएचडी धारक, 11,961 इंजीनियर, 51,381 पोस्ट ग्रेजुएट और 3,26,626 ग्रेजुएट शामिल हैं। इसके अलावा 4,38,753 हायर सेकेंडरी, 93,736 हाईस्कूल और 1,011 आठवीं पास अभ्यर्थियों ने भी आवेदन किया है। 3,131 डिप्लोमा इंजीनियर, 3,922 अन्य डिप्लोमा और 8,252 आईटीआई पास युवा भी भर्ती की दौड़ में हैं।

कर्मचारी चयन मंडल ने आरक्षक (जीडी) सीधी भर्ती के लिए 7,500 पदों का विज्ञापन जारी किया था, जिसमें 6,800 पद आरक्षक सामान्य ड्यूटी (विशेष सशस्त्र बल को छोड़कर) और 700 पद विशेष सशस्त्र बल (SAF) के लिए हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख पहले 29 सितंबर निर्धारित थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 6 अक्टूबर कर दिया गया था।

भर्ती नियमों के अनुसार, चयनित अभ्यर्थियों को उनके गृह जिले में पदस्थापना नहीं मिलेगी। आवेदन के दौरान प्रदेश के 55 जिलों में से यूनिट चुनने का विकल्प दिया गया था, और नियुक्ति के बाद संबंधित यूनिट में कम से कम 5 साल सेवा करना अनिवार्य होगा। चयनित आरक्षकों की नियुक्ति भोपाल, इंदौर और जबलपुर की शासकीय रेल पुलिस (GRP) में भी की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य रहेगा, और परीक्षा एक से अधिक शिफ्ट में होने पर अंकों का नॉर्मलाइजेशन किया जाएगा।

स्रोत: दैनिक भास्कर भोपाल

प्रतीकात्मक चित्र: Wonderlane / flickr, CC0

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों