बेकहम ने साझा की झाबुआ की हीमा की बाल विवाह से इनकार की कहानी

0
बेकहम ने साझा की झाबुआ की हीमा की बाल विवाह से इनकार की कहानी

<a href="https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Tribal_Culture_Of_Jhabua,_Madhya_Pradesh_India.jpg" target="_blank" rel="noopener nofollow">प्रतीकात्मक चित्र: Ravinasharma22 / विकिमीडिया कॉमन्स, CC BY-SA 4.0</a>

विश्व बाल दिवस (20 नवंबर) पर इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉलर डेविड बेकहम ने सोशल मीडिया पर झाबुआ की 17 वर्षीय हीमा निनामा की कहानी साझा की। हीमा ने बाल विवाह से इनकार कर अपनी पढ़ाई जारी रखी थी। बेकहम ने उसकी बहादुरी को सलाम किया।

झाबुआ के बरखेड़ा में रहने वाली हीमा कल्याणपुरा के सांदीपनि स्कूल में 12वीं की छात्रा है। जब वह 11वीं में थी, तब परिवार ने उसकी शादी तय कर दी थी। हीमा ने शादी स्वीकारने के बजाय शिक्षकों से मदद मांगी।

प्राचार्य जीपी ओझा और अन्य शिक्षकों ने परिवार को समझाया। आखिर हीमा की बात सुनी गई और उसकी पढ़ाई जारी रही। उसने 11वीं की परीक्षा प्रथम श्रेणी में पास की।

यूनिसेफ इंडिया पहले भी हीमा की कहानी पर छोटी डॉक्यूमेंट्री बनाकर साझा कर चुका है। बेकहम ने बताया कि यूनिसेफ के साथ दो दशक के काम में उन्होंने देखा है कि सही सहयोग मिलने पर लड़कियां अपने फैसले खुद ले सकती हैं और नेतृत्व कर सकती हैं। हीमा इसका उदाहरण है।

स्रोत: दैनिक भास्कर भोपाल

प्रतीकात्मक चित्र: Ravinasharma22 / विकिमीडिया कॉमन्स, CC BY-SA 4.0

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों