भोपाल के ऐशबाग में 599 क्वार्टर सोमवार से टूटेंगे, हाईकोर्ट ने रोक से इनकार किया

0
भोपाल के ऐशबाग में 599 क्वार्टर सोमवार से टूटेंगे, हाईकोर्ट ने रोक से इनकार किया

<a href="https://www.flickr.com/photos/72746018@N00/16944288732" target="_blank" rel="noopener nofollow">प्रतीकात्मक चित्र: dalbera / flickr, CC BY 2.0</a>

भोपाल के ऐशबाग स्थित जनता क्वार्टर के 600 मकानों में से 599 को तोड़ने की कार्रवाई सोमवार 23 नवंबर से शुरू होगी। रविवार 22 नवंबर को हाईकोर्ट में विशेष सुनवाई हुई, जिसमें जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट ने सभी क्वार्टरों के ध्वस्तीकरण पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।

हालांकि, क्वार्टर नंबर 465 के आवंटी मोहम्मद हफीज खान को दो दिन की राहत दी गई है। अब याचिकाकर्ता और हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी कलेक्टर के साथ बैठक कर किराए की राशि तय करेंगे और बुधवार को हाईकोर्ट को इसकी जानकारी देंगे।

मोहम्मद हफीज खान ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि वह वैध आवंटी हैं, फिर भी नगर निगम 23 नवंबर को सभी 600 क्वार्टर तोड़ने की कार्रवाई करने जा रहा है, जिसमें उनका मकान भी शामिल है। नगर निगम के अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि यह कार्रवाई हाउसिंग बोर्ड के कहने पर की जा रही है।

हाउसिंग बोर्ड के अधिवक्ता ने कोर्ट को जानकारी दी कि नगर निगम ने 2016 में ही इन 600 क्वार्टरों को जर्जर घोषित कर दिया था और इनकी मौजूदा हालत में जान-माल के नुकसान की आशंका है। आवंटियों को खाली करने के लिए कई नोटिस भी जारी किए गए थे। बोर्ड ने बताया कि रीडेवलपमेंट स्कीम के तहत वैध आवंटियों को नए प्रकोष्ठ आवंटित किए जाएंगे और निर्माण अवधि के दौरान किराया भी दिया जाएगा।

याचिकाकर्ता की ओर से आशंका जताई गई कि किराए की राशि काफी कम तय की जाएगी। हाउसिंग बोर्ड ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि एक व्यक्ति की आशंका के आधार पर बाकी 599 क्वार्टरों को तोड़ने की कार्रवाई नहीं रोकी जा सकती। कोर्ट ने पूरी ध्वस्तीकरण कार्रवाई स्थगित करने से इनकार करते हुए क्वार्टर 465 को छोड़कर बाकी 599 क्वार्टरों को तोड़ने की अनुमति दे दी है।

स्रोत: दैनिक भास्कर भोपाल

प्रतीकात्मक चित्र: dalbera / flickr, CC BY 2.0

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों